पोस्टपेड में स्विच करने की सोच रहे? जानिए Airtel, Jio और Vi में किसका एंट्री लेवल प्लान है बेहतर

अगर आप प्रीपेड से पोस्टपेड में स्विच करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Airtel, Jio, और Vi के एंट्री-लेवल पोस्टपेड प्लान्स की तुलना आपके लिए मददगार हो सकती है. Jio और Airtel OTT, क्लाउड स्टोरेज और एक्स्ट्रा डिजिटल बेनिफिट्स देते हैं, जबकि Vi अपने एक्स्ट्रा डेटा बेनेफिट्स के लिए पॉपुलर है.

मोबाइल यूजर्स के बीच पोस्टपेड कनेक्शन की पॉपुलैरिटी बढ़ रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यूजर्स को हर महीने बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती और बिलिंग का पूरा हिसाब एक तय तारीख पर मिलता है. हालांकि, पहले पोस्टपेड ग्राहकों को प्रीपेड के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम सुविधाएं मिलती थीं, लेकिन अब दोनों के बीच का अंतर काफी कम हो गया है. फिर भी कई यूजर्स बेहतर सर्विस, फैमिली प्लान्स और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के लिए पोस्टपेड कनेक्शन को प्रायोरिटी देते हैं. अगर आप भी नया पोस्टपेड कनेक्शन लेने या प्रीपेड से पोस्टपेड में स्विच करने की सोच रहे हैं, तो यहां जानिए Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi) के सबसे किफायती पोस्टपेड प्लान्स में क्या-क्या मिलता है.

Jio का एंट्री-लेवल पोस्टपेड प्लान

Reliance Jio अपने ग्राहकों को 349 रुपये में पोस्टपेड कनेक्शन की सुविधा देता है. इस प्लान में 30GB हाई-स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS मिलते हैं. 5G यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी दिया जाता है. इसके अलावा, यूजर्स को JioTV का एक्सेस, JioHotstar Mobile का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन और JioAICloud पर 50GB क्लाउड स्टोरेज मिलता है. कंपनी इस प्लान के साथ Google Gemini Pro का एक्सटेंडेड एक्सेस भी ऑफर कर रही है.

Airtel का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान

अगर आप Airtel नेटवर्क इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो कंपनी का 449 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान शुरुआती ऑप्शन है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS के साथ 4G और 5G डेटा की सुविधा मिलती है. हालांकि 300GB डेटा यूज करने के बाद फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लागू हो जाती है. इसके अलावा, एयरटेल इस प्लान के साथ कई डिजिटल बेनिफिट्स भी देता है, जिसमें Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज, JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, Airtel Xstream Play Premium और Adobe Express Premium शामिल हैं. इसके अलावा स्पैम कॉल अलर्ट, फ्रॉड प्रोटेक्शन और फ्री हेलो ट्यून जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

Vi का पोस्टपेड प्लान क्यों है अलग?

Vodafone Idea का Vi Max 451 प्लान डेटा-फोकस्ड यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें 50GB डेटा मिलता है और कई सर्कल्स में डेटा रोलओवर की सुविधा भी उपलब्ध है. कुछ क्षेत्रों में यूजर्स को Limitless Data का एक्स्ट्रा फायदा भी मिलता है. इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, हर महीने 3000 SMS और 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जाता है. Vi का पॉपुलर Night Binge फीचर भी इसमें शामिल है, जिसके तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक डेटा उपयोग पर कोई लिमिट नहीं रहती. एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले यूजर्स JioHotstar, Sony LIV या Vi Movies & TV जैसे ऑपशंस में से अपनी पसंद का बेनिफिट चुन सकते हैं. साथ ही Vi Games का एक्सेस भी दिया जाता है.

किस कंपनी का पोस्टपेड प्लान आपके लिए सही?

अगर आपका बजट सबसे कम है और आपको केवल कॉलिंग व बेसिक डेटा की जरूरत है, तो Jio का प्लान सबसे किफायती ऑप्शन बन सकता है. वहीं OTT सब्सक्रिप्शन, क्लाउड स्टोरेज और एक्स्ट्रा डिजिटल सुविधाओं के लिए Airtel और Jio बेहतर वैल्यू ऑफर करते हैं. दूसरी ओर, ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए Vi का Night Binge और डेटा रोलओवर फीचर काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Jio ₹355 vs Airtel ₹355 Plan: एक ही कीमत में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? रिचार्ज से पहले जरूर देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >