Air Purity Check: कितनी शुद्ध है आपके घर की हवा? ऐसे चेक करें AQI

Air Purity Check: ध्यान रहे कि आप ऐप्स की मदद से अपने आसपास की हवा की शुद्धता का पता नहीं लगा सकते. हालांकि, इनसे अपने शहर की एयर क्वालिटी के बारे में जाना जा सकता है.

Air Purity Check: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है. जिस हवा में लोग सांस ले रहे हैं, उसकी स्थिति हर बीतते दिन खराब होती जा रही है. घर के बाहर ही नहीं, घर के अंदर का माहौल भी इससे अछूता नहीं है.

घर में पॉल्यूशन का पता कैसे लगाएं?

प्रदूषण की वजह से हमारे घर के अंदर की हवा भी खराब हो रही है. हवा में फैलते इस जहर से बचने के लिए लोग एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. कई लोगों को घर में पॉल्यूशन का पता नहीं चल पाता है.

AQI मॉनीटरिंग डिवाइस या एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल

यह बात सही है कि आप अपनी आंखों से घर के अंदर प्रदूषण के संकेत आसानी से नहीं देख सकते हैं. आपको इसके लिए कुछ स्पेशल टूल्स की जरूरत पड़ेगी. आप एयर क्वॉलिटी इंडेक्स यानी AQI मॉनीटरिंग डिवाइस या एयर प्यूरीफायर यूज कर सकते हैं.

5 हजार रुपये में एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग

घर के अंदर का AQI लेवल पता लगाने के लिए मार्केट में आपको ऐसे डिवाइस मिल जाएंगे. आप ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म से ऐसे डिवाइस खरीद सकते हैं. 5 हजार रुपये की रेंज में आप एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग वाले डिवाइस खरीद सकते हैं.

एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल

ये डिवाइस आप जब अपने घर में रखेंगे, तो आपको हवा की क्वालिटी की जानकारी मिलेगी. इसके अलावा, आप एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर भी हवा में मौजूद प्रदूषण का स्तर जांच सकते हैं. ऐसे अधिकांश डिवाइसेज हवा में प्रदूषण के स्तर को बताने के साथ-साथ हवा साफ करने में भी मदद करते हैं.

Ai Da ने बनायी पेंटिंग, नीलामी में 9.15 करोड़ रुपये में बिकी

JIO ने 4G और 5G के बाद EV की दुनिया हिलाने की कर ली तैयारी, बढ़ा दी Ola-Ather की टेंशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >