AI के जरिये लोकसभा चुनाव पर असर डालेगा चीन?

Artificial Intelligence : माइक्रोसॉफ्ट की थ्रेट इंटेलीजेंस टीम ने अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया है कि चीन के साइबर समूह एआई तकनीक का इस्तेमाल कर भारत के आम चुनावों को प्रभावित करने की काेशिश करेंगे.

AI Impact Election : भारत में लोकसभा चुनावों को प्रभावित करने की फिराक में चीन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद ले सकता है. माइक्रोसॉफ्ट की एक रिपोर्ट की मानें, तो चीन एआई का इस्तेमाल करके भारत के आम चुनावों पर असर डाल सकता है.

अमेरिका की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की थ्रेट इंटेलीजेंस टीम ने अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया है कि चीन के साइबर समूह भारत के आम चुनावों सहित कुछ अन्य देशों में इस साल होनेवाले अहम चुनावों को निशाना बनाएंगे.

OpenAI Voice Engine: 15 सेकेंड के सैंपल से असली आवाज का क्लोन तैयार कर देगा यह टूल

माइक्रोसॉफ्ट अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीन की इस चाल में उत्तर कोरिया की भी भूमिका हो सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, इस साल दुनियाभर में विशेष रूप से भारत, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में होनेवाले प्रमुख चुनावों को निशाने पर रखकर चीन एआई पर कंटेंट तैयार कर रहा है.

एआई हैकर्स के लिए एक प्रमुख हथियार बन गया है. इसकी मदद से किसी ऑडियो-वीडियो क्लिप के संग आसानी से छेड़छाड़ की जा सकती है. एआई की मदद से जानी-मानी हस्तियों की आवाज बदलकर उनके नाम पर कोई खास संदेश सार्वजनिक रूप से शेयर किया जा सकता है.

ChatGPT में कैसे एडिट करें DALL-E इमेज, यहां जानें

माइक्रोसॉफ्ट ने बताया है कि इसी साल जनवरी में ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने के लिए एआई कंटेंट का इस्तेमाल किया गया. किसी दूसरे देश में हो रहे चुनाव को सरकार समर्थित एआई जेनरेटेड कंटेट से प्रभावित करने की यह किसी देश का पहला प्रयास था. एआई के जरिये मीम्स, ऑडियो और वीडियो को तैयार करने और सर्कुलेट करने में चीन लगातार लगा हुआ है.

भारत में लोकतंत्र के महापर्व यानी आम चुनाव में 543 सीटों के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होंगे. 19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीटाें के लिए, 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 89 सीटाें के लिए, 7 मई को तीसरे चरण में 94 सीटाें के लिए, 13 मई को चौथे चरण में 96 सीटाें के लिए, 20 मई को पांचवें चरण में 49 सीटाें के लिए, 25 मई को छठे चरण में 57 सीटाें के लिए और एक जून को सातवें आखिरी चरण में 57 सीटाें के लिए वोटिंग होगी. लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून 2024 को आ जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >