99% लोग नहीं जानते AC में कौन सी गैस का होता है इस्तेमाल? किस टेक्निक से आती है ठंडी हवा

आज के समय में लगभग हर घर में AC है. गर्मी आने पर AC का इस्तेमाल भी किया जाता है. लेकिन बहुत से लोग इस बात को नहीं जानते कि AC में कौन से गैस का इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही किस टेक्निक से एसी से ठंडी हवा आती है.

AC Tips: अक्सर गर्मी आते ही हम AC की सर्विसिंग करवाते हैं. साथ ही AC में अगर गैस लेवल अगर कम हो जाए तो गैस भी रिफिल करवाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि AC में आप जो गैस रिफिल करवा रहे हैं वो आखिर कौन सी गैस होती है? और यह काम कैसे करती है, जिससे AC से इतनी ठंडी हवा आती है. नहीं पता? कोई बात नहीं. आज हम आपको AC के इस टेक्निक के बारे में पूरे विस्तार से बताएंगे.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता AC के साथ चलाना चाहिए पंखा या नहीं, एक्सपर्ट का जवाब जान नहीं करेंगे ऐसी गलती

AC में होती है ये गैस

ठंडी हवा के लिए AC में रेफ्रिजरेंट गैस (Refrigerant Gas) का इस्तेमाल किया जाता है. यह एक खास तरह की गैस होती है, जो कम टेंपरेचर पर भी जल्दी से वाष्पित होकर ठंडक देने का काम करती है. हालांकि, इससे पहले एसी में R-22 गैस का उपयोग किया जाता था. इस गैस को फ्रेयॉन के नाम से भी जाना जाता था. लेकिन अब इस गैस का इस्तेमाल नहीं किया जाता. क्योंकि, यह पर्यावरण के लिए काफी नुकसानदायक है.

ज्यादातर AC में इन गैस का होता है इस्तेमाल

  • R-32 (Difluoromethane): AC में अब ज्यादातर R-32 का इस्तेमाल किया जाता है. इससे पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाता है और ये एनर्जी एफिशिएंट भी होती है. साथ ही ज्यादा सुरक्षित भी होती है.
  • R-410A: इसके अलावा AC में R-410A का भी इस्तेमाल किया जाता है. ये गैस पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाता है और ज्यादा प्रेशर पर काम करती है.
  • R-290 (Propane Gas): R-290 एक नेचुरल गैस है. ये गैस एक इको-फ्रेंडली ऑप्शन है.

इस तकनीक पर करता है काम

AC Vapor Compression Cycle टेक्निक पर काम करता है. इसमें कंप्रेसर, कंडेंसर, एक्सपेंशन वाल्व और एवापोरेटर की चार प्रक्रिया होती है.

  • AC का कंप्रेसर गैस को पहले ज्यादा प्रेशर में कंप्रेस करता है. जिससे गैस का टेंपरेचर बढ़ जाता है.
  • इसके बाद गर्म गैस को कंडेंसर ठंडा करने का काम करता है. जिसके बाद गैस लिक्विड में बदल जाती है.
  • इसके बाद एक्सपेंशन वाल्व गैस को फैलाने का काम करता है. जिससे उसका टेंपरेचर और दबाव कम हो जाता है.
  • गर्म गैस को ठंडी करके उसे तरल में बदलता है. एक्सपेंशन वाल्व उच्च दबाव वाली तरल गैस को कम दबाव में बदलता है. एवैपोरेटर गैस दोबारा वाष्पित होती है और अपने आसपास की गर्मी को सोखकर ठंडक देती है.
  • इसके बाद एवापोरेटर कॉइल से ठंडी लिक्विड गैस गुजरती है और गर्मी को सोख लेती है. जिससे हवा ठंडी हो जाती है और फिर इस ठंडी हवा को फैन के जरिए कमरे में फैलाया जाता है.
  • इस पूरे प्रोसेस में गैस लगातार लिक्विड और वापस गैस में बदलते रहता है. जिससे कमरा ठंडा रहता है.

यह भी पढ़ें: छत या बालकनी? AC का कंप्रेसर कहां लगवाने से आती है ठंडी हवा, जानिए सही जगह

यह भी पढ़ें: 99% भारतीय नहीं जानते AC चलाने का सही तरीका, जान गए तो बिजली बिल देख नहीं आएगा हार्ट अटैक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >