How To Check Aadhaar Use Misuse: आपकी Aadhaar ID का कहीं कोई और तो नहीं कर रहा इस्तेमाल? UIDAI से ऐसे करें चेक

How To Check Aadhaar Use Misuse Online: Aadhaar नंबर का गलत इस्तेमाल कैसे पहचानें? UIDAI की वेबसाइट से जानें आधार का कहां-कहां और कैसे हुआ है यूज. जानिए आसान तरीका और सुरक्षा के टिप्स.

How To Check Aadhaar Use Misuse: क्या आपको पता है कि आपका आधार नंबर कोई और भी यूज कर रहा हो सकता है? आज के डिजिटल युग में आधार डेटा की सुरक्षा बेहद जरूरी है, और अब आप खुद घर बैठे आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपके आधार नंबर का इस्तेमाल कहां-कहां हुआ है. UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने एक ऐसी सुविधा दी है, जिससे आप पता कर सकते हैं कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल कब, कहां और किस काम के लिए हुआ.

How To Check Aadhaar Use Misuse: कैसे करें चेक- स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://uidai.gov.in

Aadhaar Services सेक्शन में जाएं और Aadhaar Authentication History ऑप्शन पर क्लिक करें

अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें

कैप्चा कोड डालें और OTP जेनरेट करें

OTP डालने के बाद आप देख सकते हैं कि कब-कब और किस माध्यम से आपके आधार का इस्तेमाल हुआ है- जैसे बैंक, मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन, सरकारी योजना आदि.

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड में बदलना है सरनेम तो फॉलो कर लें बस ये स्टेप्स, घर बैठे आसानी से हो जाएगा काम

यह भी पढ़ें: Aadhaar App: QR स्कैन करने से होगा डिजिटल वेरिफिकेशन, फोटो कॉपी देने का झमेला खत्म

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card से Voter ID लिंक करने के सबसे आसान तरीके, घर बैठे हो जाएगा काम

यह भी पढ़ें: ChatGPT Aadhaar Card: चैटजीपीटी बना रहा आधार कार्ड, कहां जाकर रुकेगा यह राक्षस?

How To Check Aadhaar Use Misuse: क्यों जरूरी है यह चेक करना?

आधार नंबर का गलत इस्तेमाल SIM कार्ड खरीदने, बैंक खाता खोलने या सब्सिडी लेने में हो सकता है.

बार-बार OTP आने या आधार से जुड़े मैसेज मिलने पर सतर्क हो जाएं.

अगर कोई अनजान गतिविधि दिखे, तो तुरंत UIDAI से शिकायत करें या निकटतम आधार सेवा केंद्र जाएं.

How To Check Aadhaar Use Misuse: आधार सेफ्टी के लिए कुछ जरूरी टिप्स

कभी भी अपना OTP किसी और के साथ शेयर न करें.

अपने आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी पर QR कोड छिपाएं.

जरूरत न हो तो मास्क्ड आधार का इस्तेमाल करें.

UIDAI के Lock / Unlock Aadhaar फीचर का उपयोग करें.

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >