Aadhaar Tips: ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए ऐसे लॉक करें आधार बायोमेट्रिक

How to lock your Aadhaar biometrics data – सरकार ने साइबर दोस्ट एक्स हैंडल से कहा है कि आपकी बायोमेट्रिक पहचान लीक हो जाने पर आप वित्तीय जोखिम का सामना कर सकते हैं. ऐसे में आपको आधार बायोमेट्रिक को लॉक कर देना चाहिए…

How to Lock Aadhaar Biometric Data : हमारे देश में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है. इसकी जरूरत कई कामों के लिए पड़ती है. सरकारी से लेकर गैर-सरकारी कामों में आधार कार्ड की जरूरत होती है. आधार कार्ड लोगों के लिए पहचान पत्र का काम तो करता ही है, इसके साथ ही बैंक में खाता खुलवाने से लेकर पैन कार्ड तक बनवाने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. आधार कार्ड में व्यक्ति का नाम, जन्मतिथि, पता और एक अद्वितीय आधार संख्या समेत महत्वपूर्ण व्यक्तिगत जानकारियां रहती हैं. ऐसे में इस जानकारी को गलत हाथों में पहुंचने से आप रोक सकते हैं.

ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा कारण

आधार कार्ड ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा कारण बन सकता है, क्योंकि आधार कार्ड में आपके फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन डीटेल होती है. इसकी मदद से ठगी की वारदात को अंजाम दिया जा सकता है, जिसे लेकर सरकार ने आधार कार्ड यूजर्स को आगाह किया है.

Also Read: Aadhaar अब बिना फिंगरप्रिंट के भी बन जाएगा, काम आयेगी यह तकनीक; UIDAI ने किया बड़ा बदलाव

बायोमेट्रिक पहचान लीक हो जाने पर वित्तीय जोखिम का कर सकते हैं सामना

सरकार ने साइबर दोस्ट एक्स हैंडल से कहा है कि आपकी बायोमेट्रिक पहचान लीक हो जाने पर आप वित्तीय जोखिम का सामना कर सकते हैं. ऐसे में आपको आधार बायोमेट्रिक को लॉक कर देना चाहिए और आधार कार्ड फ्रॉड की सूचना 1930 पर दें और cybercrime.gov.in पर शिकायत करें. इन टिप्स को फॉलो कर आप आधार बायोमेट्रिक को लॉक कर सकते हैं.

How to lock your Aadhaar biometrics data

वेबसाइट पर ऐसे करें ब्लॉक

सबसे पहले यूआइडीएआइ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या फिर सीधे https://resident.uidai.gov.in/bio-lock पर टैप करें

इसके बाद ‘माई आधार’ पर टैब करें. इसके बाद ठीक नीचे की तरफ ‘आधार सर्विस’ पर टैप करें

फिर आधार लॉक और अनलॉक ऑप्शन को सेलेक्ट करें

अब आपको आधार नंबर या फिर वीआइडी यानी Virtual ID (VID) दर्ज करना है

फिर कैप्चा और ओटीपी सेंड करना होगा

इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा

पांच अंक वाले ओटीपी दर्ज करने के बाद ‘इनेबल ऑप्शन’ पर टैप करना होगा

इसके बाद आपकी बायोमेट्रिक जानकारी लॉक हो जाएगी.

Also Read: Aadhaar Online Verification: आधार से कौन सा नंबर या ईमेल लिंक्ड है? जानने के लिए UIDAI लाया नयी सुविधा

एम आधार से ऐसे करें लॉक

पहले एम आधार ऐप डाउनलोड करें

इसके बाद आधार नंबर रजिस्टर्ड करें

फिर ओटीपी और 4 डिजिट पिन डालें

इसके बाद आधार प्रोफाइल ऐक्सेस करें

स्क्रीन के टॉप राइट कॉर्नर पर दिखने वाले थ्री डॉट पर क्लिक करें

फिर स्क्रॉल डाउन करें और लॉक बायोमेट्रिक पर टैप करें

इसके बाद बायोमेट्रिक लॉक के लिए 4 डिजिट पिन डालें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >