99% भारतीय नहीं जानते क्यों लगती है AC में आग? जान जाएंगे तो नहीं करेंगे दोबारा ये गलती

गर्मियों के दिनों में आपने अक्सर सुना होगा कि AC में आग लग रही है. AC में आग खराब AC होने के कारण नहीं बल्कि हमारी गलतियों के कारण ही लगती है. अच्छी तरह से रखरखाव नहीं करने और सर्विसिंग नहीं करवाने से AC में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.

AC Tips: गर्मियों में ज्यादातर एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल बढ़ जाता है. हर कोई गर्मी से राहत पाने के लिए दिन-रात AC का इस्तेमाल कर रहा है. AC की ठंडी-ठंडी हवा इस चिलचिलाती गर्मी में ठंडक देने का काम करती है. लेकिन क्या आप जानते हैं ठंडी-ठंडी हवा देने वाला इस AC में आग भी लग सकती है. जी हां, हमारी एक गलती के कारण हमारे AC में आग भी लग सकती है. AC में आग लगने से न सिर्फ सामान बर्बाद होता है बल्कि इससे जानमाल को भी नुकसान हो सकता है. ऐसे में इस तरह के खतरे से बचने के लिए आपको कुछ सावधानी और सतर्कता अपनानी होगी. साथ ही AC की अच्छे तरीके से रखरखाव किया जाए तो भी आप इस खतरे से बच सकते हैं. आइए जानते हैं किस वजह से AC में लगती है आग.

यह भी पढ़ें:  आधा भारत नहीं जानता AC के साथ चलाना चाहिए पंखा या नहीं, एक्सपर्ट का जवाब जान नहीं करेंगे ऐसी गलती

AC में इन कारणों से लगती है आग

ओवरलोडिंग: गर्मियों में हम AC लगातार दिन-रात चलाते रहते हैं. लगातार AC चलने के कारण बिजली के सर्किट पर दबाव पड़ता है. जिससे वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होता है और AC में आग लग सकती है.

अच्छे से रखरखाव न करना: AC को साफ न रखना भी AC में आग लगने का एक कारण है. धूल-गंदगी और फिल्टर की सफाई न होने पर AC का मोटर गर्म हो सकता है और AC में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.

खराब वायरिंग: पुरानी या खराब क्वालिटी वाली वायरिंग गर्मी में जल्दी ही पिघल सकती है. जिससे आग लगने का खतरा और बढ़ जाता है.

रेफ्रिजरेंट लीक: AC का गैस अगर लीक हो रहा हो तो उससे भी AC के कंप्रेसर में आग लग सकती है.

खराब इंस्टालेशन: अगर AC सिस्टम अच्छे तरीके से फिट नहीं किया गया है तो वो भी खतरे की घंटी से कम नहीं है.

हाई टेंपरेचर: गर्मियों में टेंपरेचर बढ़ते रहता है ऐसे में बाहर लगा AC का कंप्रेसर जल्दी ओवरहीट हो जाता है. जिससे भी आग लग सकती है.

करें ये काम

  • AC की रेगुलर सफाई और सर्विसिंग करवाएं.
  • वायरिंग के लिए अच्छी क्वालिटी वाले केबल और सर्किट ब्रेकर का इस्तेमाल करें.
  • एक ही शॉकेट में एक साथ उपकरणों का इस्तेमाल न करें.
  • AC के बाहरी यूनिट को सीधे धूप में न लगवाएं. इस बात का ख्याल रखें कि वहां छांव हो और हवा का फ्लो भी बढ़िया हो.
  • लगातार AC चलाने से बचें. घंटे भर AC चलाने के बाद AC को आराम दें.

यह भी पढ़ें: छत या बालकनी? AC का कंप्रेसर कहां लगवाने से आती है ठंडी हवा, जानिए सही जगह

यह भी पढ़ें: सर्विसिंग के बाद भी AC नहीं कर रहा ठंडा तो चेक कर लें यह 5 चीजें, मिंटो में सॉल्व हो जाएगी प्रॉब्लम

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता 1 टन और 1.5 टन AC का अंतर, जानेगा तो बिजली बिल की टेंशन होगी छूमंतर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >