याहू में होगी 1,700 की छंटनी, CEO की नौकरी भी दांव पर

सैन फ्रांसिस्को : इंटरनेट सेवा प्रदाता दिग्गज कंपनी याहू करीब 1,700 कर्मचारी छांटने की तैयारी में है. वह कुछ और बोझ भी हल्का कर सकती है और इस क्रम में देखना है कि मुख्य कार्यकारी मेरिसा मेयर की नौकरी बचती है या नहीं. कर्मचारी संख्या में 15 प्रतिशत कटौती की यह इस बहुप्रतीक्षित फैसले की […]

सैन फ्रांसिस्को : इंटरनेट सेवा प्रदाता दिग्गज कंपनी याहू करीब 1,700 कर्मचारी छांटने की तैयारी में है. वह कुछ और बोझ भी हल्का कर सकती है और इस क्रम में देखना है कि मुख्य कार्यकारी मेरिसा मेयर की नौकरी बचती है या नहीं.

कर्मचारी संख्या में 15 प्रतिशत कटौती की यह इस बहुप्रतीक्षित फैसले की घोषणा कल की गयी. साथ ही देखा जाएगा कि कंपनी मेयर पर जितना समय और साधन जाया कर रही है वह कितने काम का है. मेरिस कंपनी की करीब एक अरब डालर की अवांछित सेवाएं बेचना चाहती हैं. उन्होंने अभी इनकी पहचान नहीं की है.

मेयर ने यह भी कहा कि याहू का निदेशक मंडल ऐसे रणनीतिक विकल्पों पर विचार करेगा जिसके तहत कंपनी अपना सभी इंटरनेट परिचालन बेच सकती है. उनका यह रुख कुछ शेयरधारकों के आगे झुकने के समान माना जा रहा है.विश्लेषकों का मानना है कि वेरिजन, एटीएंडटी और कॉम्कास्ट जैसी कुछ कंपनियां याहू के मुख्य कारोबार में रचित ले सकती हैं..

मेयर ने भरोसा जताया है कि उनकी अपेक्षाकृत छोटी और केंद्रित कंपनी के तौर पर याहू के परिचालन की योजना से हमारा भविष्य नाटकीय तौर बेहतर होगा और हमारी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी तथा उपयोक्ताओं, विज्ञापनदाताओं एवं भागीदरों में आकर्षण बढ़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >