Type-C चार्जर का ऐसा इस्तेमाल नहीं जानते होंगे आप, सिर्फ फोन ही नहीं ये 6 गैजेट्स भी हो जाएंगे चार्ज

Type-C Charger Use: फोन के टाइप-सी चार्जर ने चार्जिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है. अब इसका इस्तेमाल सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है. अगर आपका डिवाइस Type-C चार्जिंग सपोर्ट करता है, तो लैपटॉप, ट्रैवल राउटर जैसे कई गैजेट्स को भी इसी चार्जर से आसानी से चार्ज किया जा सकता है.

ज्यादातर लोग फोन का चार्जर सिर्फ स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है, कि उनके स्मार्टफोन का चार्जर सिर्फ फोन ही नहीं, बल्कि लैपटॉप, वायरलेस माउस और कई दूसरे गैजेट्स को भी चार्ज कर सकता है. आज के समय में टाइप-C पोर्ट लगभग हर डिवाइस में मिलने लगा है, जिससे एक ही चार्जर से कई डिवाइस चार्ज करना आसान हो गया है. आइए जानते हैं ऐसे 6 गैजेट्स के बारे में, जिन्हें आप अपने मोबाइल चार्जर से भी चार्ज कर सकते हैं.

रिचार्जेबल सेल

पहले बैटरी खत्म होने पर पुराने सेल फेंकने पड़ते थे, लेकिन अब टाइप-C सपोर्ट वाले रिचार्जेबल सेल आसानी से चार्ज किए जा सकते हैं. इन्हें आप अपने फोन के चार्जर से भी चार्ज कर सकते हैं, जिससे अलग चार्जर रखने की जरूरत नहीं होती है.

लैपटॉप चार्जिंग

अगर आपके स्मार्टफोन का चार्जर PD (Power Delivery) तकनीक के साथ आता है और 65W या उससे ज्यादा आउटपुट सपोर्ट करता है, तो आप उससे अपने लैपटॉप को भी चार्ज कर सकते हैं. इससे आपको अलग से भारी-भरकम लैपटॉप चार्जर साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ती. हालांकि, इसके लिए यह जरूरी है कि आपका लैपटॉप भी USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट करता हो.

ट्रैवल राउटर

अगर आप ट्रैवलिंग के दौरान ट्रैवल राउटर लेकर घूमते हैं और वह टाइप-सी चार्जर सपोर्ट करता है, तो फिर उसे भी आप आराम से अपने फोन के चार्जर से चार्ज कर सकते हैं. ऐसे में आपको राउटर के लिए अलग से चार्जर या एडॉप्टर साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ती.

ट्रिमर और शेवर

कई ट्रिमर और शेवर टाइप-C चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं. इन्हें किसी भी फोन चार्जर से चार्ज किया जा सकता है, जिससे अलग केबल रखने की झंझट खत्म हो जाती है.

वायरलेस माउस और कीबोर्ड

रिचार्जेबल वायरलेस माउस और कीबोर्ड भी टाइप-C पोर्ट सपोर्ट करते हैं. इन्हें भी आसानी से टाइप-सी चार्जर से चार्ज किया जा सकता है. इससे अलग बैटरी या केबल की जरूरत नहीं रहती.

यह भी पढ़ें: 700 रुपये की यह डिवाइस बचाएगी AC और गीजर से होने वाले हादसों से, जानिए कैसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >