50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo का यह फोन हो गया इतना सस्ता, यहां है डील

Vivo फोन पर सेल 5 जनवरी तक चलेगी और इस दौरान आप एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी ले सकते हैं. इससे फोन की कीमत और कम हो सकती है.

अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की बिग बचत डेज सेल में आपके लिए शानदार डील्स हैं. खास तौर पर Vivo T3 Ultra पर आपको बेहतरीन ऑफर मिल रहे हैं. इस सेल में आप इस फोन को 3,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं और साथ ही कैशबैक का भी फायदा उठा सकते हैं.

सेल में एक्सचेंज ऑफर भी

यह सेल 5 जनवरी तक चलेगी और इस दौरान आप एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी ले सकते हैं. इससे फोन की कीमत और कम हो सकती है. एक्सचेंज डिस्काउंट आपके पुराने फोन की स्थिति, ब्रांड और फ्लिपकार्ट की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा. Vivo T3 Ultra में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सहित कई आकर्षक फीचर्स दिये गए हैं.

छूट और कैशबैक ऑफर

Vivo T3 Ultra का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 31,999 रुपये में उपलब्ध है. सेल में आपको इस पर 3,000 रुपये तक की छूट मिलेगी. इसके अलावा, अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको 5% कैशबैक भी मिलेगा. एक्सचेंज ऑफर के माध्यम से इस फोन की कीमत 30,500 रुपये तक कम की जा सकती है.

फोन के फीचर्स कैसे हैं?

Vivo T3 Ultra फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले, डाइमेंसिटी 9200+ चिपसेट, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. इसके अलावा, इसमें 5500mAh बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Vivo T3 Ultra 5G Price: 50MP सेल्फी कैमरा, 12GB RAM और AI फीचर्स के साथ आया वीवो का नया फोन; कितनी है कीमत?

70 हजार की रेंज में आये Vivo X200 सीरीज स्मार्टफोन्स कैसे हैं?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >