WhatsApp यूजर्स अलर्ट! इन सेटिंग्स को नहीं किया ऑन, तो खतरे में पड़ सकती है प्राइवेसी

आज WhatsApp दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग ऐप बन चुका है, लेकिन जितना ज्यादा ये प्लेटफॉर्म पॉपुलर है, उतना ही स्कैमर्स और हैकर्स के निशाने पर भी है. भले ही WhatsApp एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर्स ऑफर करता है, लेकिन सिक्योरिटी के लिए सिर्फ यही काफी नहीं है. अगर गलती से किसी को भी आपके फोन का एक्सेस मिल जाए, आप किसी झांसे में आ जाएं या आपके व्हाट्सऐप में प्राइवेसी सेटिंग्स सही न हो, तो आपका अकाउंट खतरे में पड़ सकता है. इसलिए WhatsApp को सेफ रखने के लिए अलर्ट रहना और सही सेटिंग्स का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है.

व्हाट्सऐप सिक्योरिटी फीचर्स

WhatsApp Security Features: इस बढ़ते साइबर क्राइम के दौर में WhatsApp अपनी सिक्योरिटी को लगातार बेहतर बना रहा है. Encrypted बैकअप, प्राइवेसी पर फोकस करने वाले AI टूल्स और सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के साथ कोलेबरेशन जैसे फीचर्स यूजर्स को ज्यादा सेफ रखने में मदद करते हैं. लेकिन असली प्राइवेसी सिर्फ इन फीचर्स के होने से नहीं, बल्कि इस बात पर निर्भर करती है कि आप ऐप की सेटिंग्स कैसे करते हैं. जब आप एन्क्रिप्शन के साथ मजबूत अकाउंट प्रोटेक्शन, प्रोफाइल और स्टेटस की लिमिटेड विजिबिलिटी और एडवांस प्राइवेसी कंट्रोल्स का सही इस्तेमाल करते हैं, तब WhatsApp एक नॉर्मल चैट ऐप से कहीं ज्यादा सिक्योर कम्युनिकेशन टूल बन जाता है. आज के डिजिटल दौर में, जहां डेटा लीक होना आम बात होती जा रही है, ऐसे में कुछ छोटी-छोटी सेटिंग्स आपके डेटा और प्राइवेसी को सिक्योर रखने में मदद कर सकती है.

कन्फर्म करें कौन देख सकता है लास्ट सीन

WhatsApp पर अपनी प्राइवेसी को आसानी से सिक्योर करने का सबसे बेहतर तरीका है प्राइवेसी चेकअप टूल (Privacy Checkup Tool). यह फीचर आपको Settings में जाकर Privacy में मिल जाएगा, जहां आप यह कन्फर्म कर सकते हैं कि आपकी प्रोफाइल फोटो, बायो, स्टेटस, लास्ट सीन जैसे इंफॉर्मेशन कौन देख सकता है और कौन नहीं.

इसके अलावा, आप यह भी कंट्रोल कर सकते हैं कि कौन आपको कॉल कर सकता है, कौन आपको ग्रुप में जोड़ सकता है और अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स अपने आप म्यूट हो जाए. अगर आप अपनी Last Seen और Status को “Nobody” पर सेट कर देते हैं, तो अनजान लोगों से मैसेज आने पर भी आपकी एक्टिविटी छुपी रहती है.

ऑन करें Disappearing Messages

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मैसेज भेजते समय सेफ्टी ऑफर करता है, लेकिन जो मैसेज आपके फोन में सेव रहता है, वह तब भी जोखिम में हो सकता है. खासकर अगर डिवाइस किसी तरह से कंप्रोमाइज हो जाए. इसी खतरे को कम करने के लिए WhatsApp का डिसअपीयरिंग मैसेज (Disappearing Messages) फीचर काफी काम का है, क्योंकि यह सेट किए गए टाइम के बाद मैसेज को अपने आप डिलीट कर देता है.

WhatsApp में आप मैसेज को 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन बाद अपने आप गायब होने के लिए सेट कर सकते हैं. इसे आप किसी खास चैट के लिए या फिर सभी नई चैट्स के लिए कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस Settings में जाकर Privacy में Default Message Timer से डिफॉल्ट रूप में भी ऑन कर सकते हैं. हालांकि, इसमें ध्यान देने वाली है, कि सामने वाला व्यक्ति आपके मैसेज भेजते ही स्क्रीनशॉट, स्क्रीन रिकॉर्डिंग या मैसेज को सेव कर सकता है.

Two-Step Verification और सिक्योरिटी PIN जरूर ऑन करें

आपका फोन नंबर ही WhatsApp अकाउंट की सबसे बड़ी चाबी है और इसी वजह से यह सबसे ज्यादा सेंसिटिव भी होता है. अगर कोई आपके नंबर को किसी नए डिवाइस पर लॉगिन करने की कोशिश करता है, तो Two-Step Verification एक मजबूत दीवार की तरह काम करता है. इसमें सिर्फ OTP ही नहीं, बल्कि आपका खुद का बनाया हुआ PIN भी जरूरी होता है, जिससे अकाउंट हैक होने का खतरा काफी कम हो जाता है.

इस फीचर को चालू करने के लिए आपको Settings में जाकर Account के ऑप्शन में Two-step verification पर क्लिक करना है. यहां आप एक PIN सेट कर सकते हैं और चाहें तो एक ईमेल आईडी भी एड कर सकते हैं, जिससे फोन खोने या एक्सेस न मिलने की कंडीशन में अकाउंट रिकवर करना आसान हो जाता है. इसके अलावा, WhatsApp अब Passkey सपोर्ट भी दे रहा है, जो सिक्योरिटी का एक और एडवांस लेयर जोड़ता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित रहे, तो Two-Step Verification को नजरअंदाज करना बिल्कुल भी समझदारी नहीं होगी.

App Lock और Chat Lock से रखें चैट्स पूरी तरह सेफ

भले ही WhatsApp पर मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हों, लेकिन अगर किसी और को आपके फोन तक एक्सेस मिल जाए, तो मैसेज का प्रीव्यू दिख सकता है. इसी खतरे से बचाने के लिए WhatsApp का App Lock फीचर बेहद काम का है. इसे ऑन करने पर WhatsApp ऐप सिर्फ Face ID, Touch ID या फिंगरप्रिंट से ही खुलेगा, जिससे आपकी पर्सनल बातचीत दूसरों की नजरों से सेफ रहेगी.

अगर आप और ज्यादा सिक्योरिटी चाहते हैं, तो Chat Lock फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके जरिए आप कुछ खास चैट्स को एक अलग Locked Folder में रख सकते हैं, जिसे खोलने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होता है. इतना ही नहीं, किसी इमरजेंसी में आप इस लॉक्ड फोल्डर में मौजूद मैसेज को तुरंत डिलीट भी कर सकते हैं. ये फीचर्स WhatsApp को सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं, बल्कि आपकी प्राइवेसी का मजबूत गार्ड बना देते हैं.

Advanced Security Settings ऑन करें

WhatsApp में कई ऐसे एडवांस प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं, जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स जानते ही नहीं. क्योंकि ये डिफॉल्ट तरीके से ऑफ रहते हैं. ये सभी सेटिंग्स आपको Privacy में Advanced सेक्शन में मिल जाएगी और इन्हें ऑन करके आप अपनी सुरक्षा को एक लेवल ऊपर ले जा सकते हैं.

इनमें सबसे जरूरी फीचर्स हैं, अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज को ब्लॉक करना, ताकि स्पैम और फर्जी मैसेज की बाढ़ से आप बच सके. इसके साथ ही कॉल के दौरान IP एड्रेस को छुपाना, जिससे आपकी लोकेशन और नेटवर्क डिटेल सुरक्षित रहती है और लिंक प्रीव्यू ऑफ करना, जिससे अनचाहा डेटा शेयर होने का खतरा कम हो जाता है. भले ही इन सेटिंग्स को ऑन करने से थोड़ी सुविधा या कॉल क्वालिटी पर हल्का असर पड़ सकता है, लेकिन इसके बदले आपकी प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी काफी स्ट्रॉन्ग हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर डिलीट हुआ मैसेज भी पढ़ पाएंगे आप, जानिए सबसे आसान तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >