WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो जरूर जानें ये 5 प्राइवेसी सेटिंग्स, अकाउंट को सेफ रखने में करते हैं मदद

WhatsApp अब अपनी end-to-end encryption को और मजबूत बना रहा है, ताकि बढ़ते ऑनलाइन स्कैम से यूजर्स को बचाया जा सके. हम चैट्स में अक्सर अपनी पर्सनल डिटेल्स शेयर कर देते हैं, इसलिए ऐप समय-समय पर नए प्राइवेसी टूल्स देता रहता है.

WhatsApp मैसेज भेजने और रिसीव करने के लिए काफी पॉपुलर ऐप है. हम रोजमर्रा की बातचीत से लेकर जरूरी काम तक सब कुछ इसी पर करते हैं. यही कारण है कि यह ऐप स्कैमर्स की भी पहली पसंद बन जाती है. इसी वजह से WhatsApp अपनी end-to-end encryption को लगातार मजबूत करता रहता है. अगर आप WhatsApp की ये 5 प्राइवेसी सेटिंग्स ऑन कर लें, तो आपकी चैट और डेटा काफी हद तक सेफ रह सकता है. आइए जानते हैं फिर कौन-सी हैं ये सेटिंग्स.

प्राइवेसी चेक (Privacy Check)

सबसे पहले आप अपना WhatsApp खोलें और ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करें. यहां से Settings में जाएं और फिर Privacy पर क्लिक करें.इस सेक्शन में आप तय कर सकते हैं कि आपका Last Seen और Online Status कौन देखे. सब लोग या सिर्फ आपके कॉन्टैक्ट्स. यही नहीं, आप अपनी प्रोफाइल फोटो की विजिबिलिटी (visibility) भी कंट्रोल कर सकते हैं और WhatsApp Status को कुछ चुने हुए लोगों से छुपा भी सकते हैं.

डिसअपीयरिंग मैसेज (Disappearing Messages)

इस फीचर की मदद से आपकी चैट अपने आप गायब हो जाती है. आप खुद तय कर सकते हैं कि मैसेज 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन में हटें. इसे ऑन करने के लिए किसी भी चैट में जाकर ऊपर तीन डॉट्स पर टैप करना है. वहां Disappearing Messages का ऑप्शन दिख जाएगा. यहीं से आप सेट कर सकते हैं कि मैसेज कितने समय तक दिखें.

टू-स्टेप वेरिफिकेशन और सिक्योरिटी पिन (Two-Step Verification and Security PIN)

WhatsApp को और ज्यादा सेफ बनाने के लिए Two-Step Verification जरूर ऑन कर सकते हैं. इसके लिए अपने Settings मेजन जाएं, वहां आपको Account का ऑप्शन दिखेगा. उसे क्लिक करने करने के बाद आ पको Two-step verification ऑन करना होगा. यहां पर आपको 6 डिजिट का PIN सेट करना होगा. इससे कोई भी आपके अकाउंट में बिना परमिशन लॉगिन नहीं कर पाएगा. साथ ही अपना ईमेल एड्रेस जोड़ दें, ताकि PIN भूल जाने या फोन खोने पर अकाउंट वापस मिल सके.

एडवांस्ड सेटिंग्स (Advanced Settings)

अगर आप अपनी प्राइवेसी को थोड़ा और मजबूत करना चाहते हैं, तो Settings में जाएं उसके बाद Privacy में. वहां आपको Advanced का एक ऑप्शन मिलेगा. यहां आकर आपको कुछ काम के ऑप्शन मिल जाते हैं. इसमें आप अनजान अकाउंट्स के मैसेज ब्लॉक कर सकते हैं, कॉल के दौरान अपना IP एड्रेस छुपा सकते हो और लिंक प्रीव्यू भी बंद कर सकते हैं. हां, इनसे कभी-कभी कॉल की क्वालिटी पर थोड़ा असर पड़ सकता है, लेकिन प्राइवेसी काफी बेहतर हो जाती है.

रीड रिसीट (Read Receipt)

इसके अलावा Read Receipt भी बंद कर सकते हो. इससे सामने वाले को ये पता नहीं चलेगा कि आपने मैसेज देखा है या नहीं, और स्कैमर्स आपकी एक्टिविटी ट्रैक नहीं कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर डिलीट हुआ मैसेज भी पढ़ पाएंगे आप, जानिए सबसे आसान तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >