40 और 43-इंच टीवी में कौन सा खरीदें? डिटेल में समझिए सिर्फ 3 इंच का फर्क

40 vs 43 inch TV: 40 और 43 इंच TV में फर्क सुनने में छोटा लगता है, लेकिन इस्तेमाल में बड़ा महसूस होता है. छोटा कमरा और सोलो व्यूइंग है तो 40 इंच ठीक है, लेकिन बेहतर एक्सपीरियंस, गेमिंग और फैमिली व्यूइंग के लिए 43 इंच ज्यादा वैल्यू देता है. आइए इसे डिटेल में समझते हैं.

40 vs 43 inch TV: अगर आप अपने कमरे के लिए नया TV लेने की सोच रहे हैं, तो कई लोग 43-इंच और 40-इंच TV के बीच ही कन्फ्यूज हो जाते हैं. मैंने खुद दोनों साइज के TV बेडरूम और छोटे लिविंग स्पेस में इस्तेमाल किए हैं. चाहे वो OTT पर वेब सीरीज देखना हो, गेमिंग करनी हो या फिर रोज की न्यूज. कागज पर देखने में ये फर्क बहुत छोटा लगता है, लेकिन जब आप डेली यूज करते हैं, तब समझ आता है कि असल फर्क कहां है. कि ये 3 इंच का फर्क आपके TV देखने के एक्सपीरियंस को कितना बदल देता है.

40-इंच के स्मार्ट टीवी 

डिजाइन और प्लेसमेंट

अगर आपका कमरा छोटा है, जैसे हॉस्टल, 1BHK या कॉम्पैक्ट स्पेस है, तो 40-इंच का टीवी एकदम प्रैक्टिकल चॉइस बन जाता है. इसे आप आसानी से डेस्क  पर रख सकते हैं या छोटी दीवार पर माऊंट (टांग) कर सकते हैं. अच्छी बात ये है कि ये स्पेस को भारी या भरा-भरा नहीं दिखाता.

देखने का एक्सपीरियंस

40-इंच का टीवी खासकर तब अच्छा लगता है जब आप ज्यादा दूरी से नहीं, बल्कि पास बैठकर देखते हैं. रोजाना के शोज, न्यूज या OTT स्ट्रीमिंग के लिए ये बिल्कुल सही है. अगर घर में लोग कम हैं या आप ज्यादातर अकेले टीवी देखते हैं, तो ये साइज बढ़िया है. लेकिन हां, जब बात मूवीज या स्पोर्ट्स की आती है, तो कभी-कभी लग सकता है कि स्क्रीन थोड़ी छोटी पड़ रही है.

स्मार्ट फीचर्स

आजकल 40-इंच के टीवी में भी आपको Android TV या Fire TV जैसे स्मार्ट प्लेटफॉर्म्स मिल जाते हैं. मतलब आप Netflix, YouTube जैसे ऐप्स आराम से चला सकते हैं, और सेट टॉप बॉक्स या गेमिंग कंसोल भी कनेक्ट कर सकते हैं. बस एक बात ध्यान रखने वाली है कि लेटेस्ट फीचर्स और अपडेट्स ज्यादातर बड़े टीवी में जल्दी देखने को मिलते हैं.

43-इंच के स्मार्ट टीवी

स्क्रीन साइज और इम्पैक्ट 

अगर आप 43-इंच का टीवी लेते हैं, तो ये सिर्फ 3 इंच का फर्क नहीं होता बल्कि एक्सपीरियंस सच में बड़ा हो जाता है. स्क्रीन थोड़ी और चौड़ी लगती है, जिससे मूवीज, स्पोर्ट्स या OTT कंटेंट देखते समय मजा दोगुना हो जाता है.

देखने का एक्सपीरियंस

ये साइज उन रूम्स के लिए परफेक्ट है जहां आप टीवी से थोड़ा दूर बैठते हैं. बड़ी स्क्रीन की वजह से कंटेंट ज्यादा नेचुरल लगता है. मूवीज देखते समय सबटाइटल्स (subtitles) पढ़ना आसान होता है और छोटी-छोटी डिटेल्स भी बिना आंखों पर जोर डाले साफ दिखती हैं.

स्मार्ट फीचर्स और परफॉरमेंस

इस साइज में लेटेस्ट फीचर्स मिलने के चांस ज्यादा होते हैं. जैसे अपडेटेड OS, फास्ट प्रोसेसर और बेहतर ऐप सपोर्ट. साथ ही स्क्रीन मिररिंग, वॉइस कंट्रोल  और ढेर सारे HDMI पोर्ट्स जैसी सुविधाएं भी आसानी से मिल जाती हैं.

गेमिंग और कनेक्टिविटी

अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं और कंसोल कनेक्ट करते हैं, तो 43-इंच का टीवी आपको ज्यादा एंगेजिंग एक्सपीरियंस देगा. बड़ी स्क्रीन पर गेम्स ज्यादा रियल लगते हैं. कनेक्टिविटी की बात करें तो Bluetooth, WiFi और HDMI जैसे ऑप्शन तो स्टैंडर्ड हैं, लेकिन नए मॉडल्स में इनकी परफॉरमेंस और भी बेहतर मिलती है.

यह भी पढ़ें: Smart TV का Bluetooth नहीं है बेकार, जानिए कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >