Smart TV को अपडेट करना क्यों है जरूरी? ये 3 वजहें आपको जरूर पता होनी चाहिए

स्मार्टफोन की तरह अपने स्मार्ट टीवी को भी अपडेट करना बहुत जरूरी है. स्मार्ट टीवी को अपडेट करने से ऐप्स स्मूथ चलते हैं, नए फीचर्स मिलते हैं और बग्स दूर होते हैं. साथ ही सिक्योरिटी मजबूत रहती है और हैकर्स से भी आप सेफ रहते हैं.

Smart TV: जैसे हमारे फोन में बार-बार सॉफ्टवेयर अपडेट आते रहते हैं, वैसे ही स्मार्ट टीवी के लिए भी अपडेट आते हैं. अब जो स्मार्ट टीवी मार्केट में आ रहे हैं उनमें पूरा ऑपरेटिंग सिस्टम होता है, Wi-Fi से कनेक्ट होते हैं और इनमें कई तरह के ऐप्स, फ्री चैनल्स और ढेर सारे एक्स्ट्रा फीचर्स दिए जाते हैं. इसके बावजूद, ज्यादातर लोग अपने टीवी का अपडेट आते ही नजरअंदाज कर देते हैं. अब आप सोच रहे होंगे भला स्मार्ट टीवी को अपडेट करना इतना जरूरी है ही क्यों? अपडेट करने से आखिर फायदा क्या होता है? तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

अपडेट करने से मिलेंगे नए फीचर्स और दूर होंगे बग्स

सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए टीवी का होम मेन्यू नया लुक पा सकता है और परफॉर्मेंस पहले से फास्ट हो सकती है. अपडेट करने से स्ट्रीमिंग ऐप्स, बेहतर मेन्यू डिजाइन या स्क्रीन मिररिंग में भी सुधार आते हैं. कंपनियां अपडेट्स के जरिए टीवी में मौजूद छोटी-मोटी गड़बड़ियों को ठीक करती हैं. अगर आपके टीवी में साउंड ठीक से काम नहीं कर रहा, पिक्चर क्वालिटी में दिक्कत है या फिर सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर कोई चिंता है, तो अक्सर ऐसे अपडेट्स से ये समस्याएं आसानी से दूर हो जाती हैं.

अपडेट करने से स्मूथ चलेंगे ऐप्स

टीवी का सॉफ्टवेयर अपडेट रखना इसलिए भी जरूरी होता है, ताकि ऐप्स सही तरीके से काम करते रहें. सोचिए, आपने अभी-अभी नया स्मार्ट टीवी खरीदा और जैसे ही YouTube खोलने गए, वो चला ही नहीं. ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि YouTube ने अपनी सर्विस से जुड़ने के नियम बदल दिए हों. ऐसे में सिर्फ ऐप अपडेट होना काफी नहीं होता, बल्कि टीवी का सॉफ्टवेयर भी लेटेस्ट वर्जन पर होना चाहिए.

अपडेट के जरिए हैकर्स को रख पाएंगे दूर 

आखिर में एक जरूरी बात ये भी है कि इंटरनेट से जुड़े डिवाइस हैकर्स या साइबर अटैक का शिकार हो सकते हैं. हैकर्स और ऑनलाइन ठग एंड्रॉयड सिस्टम की कमजोरियों को ढूंढकर लोगों को अपना निशाना बनाने लगते हैं. वैसे तो ज्यादातर बड़े और एडवांस अटैक तब ही होते हैं जब कोई आपके Wi-Fi से जुड़ा हो. लेकिन फिर भी अपने डिवाइस को समय-समय पर अपडेट रखना हमेशा सेफ रहता है.

यह भी पढ़ें: नया Smart TV तो ले लिया लेकिन पिक्चर क्वालिटी अभी भी आ रही फीकी? इन 5 सेटिंग्स से खुद कर लें फिक्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >