नासा 2020 से पर्यटकों के लिए खोलेगा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन

न्यूयॉर्क : नासा 2020 से पर्यटकों के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन खोलेगा. इस संबंध में नासा ने शुक्रवार को कहा कि वह अंतरिक्ष पर्यटन सहित अन्य व्यवसायिक उपक्रमों के लिए 2020 से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) को खोलेगा. वहां एक रात ठहरने के लिए 35,000 डॉलर अदा करना होगा. नासा के मुख्य वित्तीय अधिकारी जेफ […]

न्यूयॉर्क : नासा 2020 से पर्यटकों के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन खोलेगा. इस संबंध में नासा ने शुक्रवार को कहा कि वह अंतरिक्ष पर्यटन सहित अन्य व्यवसायिक उपक्रमों के लिए 2020 से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) को खोलेगा. वहां एक रात ठहरने के लिए 35,000 डॉलर अदा करना होगा.

नासा के मुख्य वित्तीय अधिकारी जेफ डेविट ने न्यूयॉर्क में कहा कि नासा व्यावसायिक अवसर पैदा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन खोल रहा है और इन अवसरों की मार्केटिंग कर रहा है, जैसा हमने पहले कभी नहीं किया है.

आईएसएस के उप निदेशक रॉबिन गैटेंस ने कहा कि प्रति वर्ष दो छोटे निजी अंतरिक्ष यात्रा मिशन होंगे. नासा ने कहा कि मिशन 30 दिनों तक के लिए रहेगा. प्रति वर्ष लगभग एक दर्जन निजी अंतरिक्ष यात्री आईएसएस की यात्रा कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >