मैसेजिंग एप्स के जरिये ऑनलाइन ''गप हांकना'' ज्यादा पसंद करते हैं भारत के लोग

नयी दिल्ली : भारतीय मोबाइल उपभोक्ताओं के बीच मैसेजिंग एप के जरिये लोगों से बातें करना सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन गतिविधि है. एक हालिया सर्वेक्षण में कहा गया है कि मोबाइल उपभोक्ता मैसेजिंग एप पर रोजना औसतन 30 मिनट से अधिक समय खर्च करते हैं. सार्वजनिक नीतियों पर परामर्श देने वाली संस्था चेस इंडिया के साथ […]

नयी दिल्ली : भारतीय मोबाइल उपभोक्ताओं के बीच मैसेजिंग एप के जरिये लोगों से बातें करना सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन गतिविधि है. एक हालिया सर्वेक्षण में कहा गया है कि मोबाइल उपभोक्ता मैसेजिंग एप पर रोजना औसतन 30 मिनट से अधिक समय खर्च करते हैं. सार्वजनिक नीतियों पर परामर्श देने वाली संस्था चेस इंडिया के साथ मिलकर स्वयंसेवी संगठन कंज्यूमर एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर द्वारा किये गये सर्वेक्षण के अनुसार, ‘‘90 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता दोस्तों एवं परिजनों के संपर्क में रहने के लिए मैसेजिंग एप का नियमित इस्तेमाल करते हैं.

इसे भी पढ़ें : जल्द ही मैसेजिंग एप्प से होगी फ्री लैंडलाइन और मोबाइल कॉलिंग

‘अंडरस्टैंडिंग कंज्यूमर च्वाइस टुवार्ड्स मोबाइल अप्लिकेशन’ नामक रिपोर्ट में कहा गया कि मैसेजिंग सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन गतिविधि बनकर उभरा है. उपभोक्ता रोजाना औसतन 30 मिनट से अधिक समय इन पर खर्च कर रहे हैं. अन्य लोकप्रिय गतिविधियों में वीडियो स्ट्रीमिंग, म्युजिक स्ट्रीमिंग, सोशल नेटवर्किंग और इंटरनेट ब्राउजिंग शामिल है.

रिपोर्ट में कहा गया कि उपभोक्ता एक ही तरह की गतिविधि के लिए विभिन्न एप का भी इस्तेमाल करते हैं. उसने कहा कि ब्राउजर श्रेणी में 50 फीसदी, ऑनलाइन खरीदारी में 42 फीसदी, मैसेजिंग में 48 फीसदी और कैब सेवाओं में 28 फीसदी उपभोक्ता एक से अधिक एप का इस्तेमाल करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >