Telegram को iOS अपडेट करने से क्यों रोक रहा है Apple...?

मॉस्को : सुरक्षित मैसेजिंग एेप ‘टेलीग्राम’ ने आरोप लगाया है कि ‘एेपल’ उसको अपना आईओएस अपडेट करने से रोक रहा है. ‘टेलीग्राम’ का कहना है कि रूसी अधिकारियों के उन पर प्रतिबंध लगाने के बाद एेपल ने यह कदम उठाया है. कूट संदेशों को पढ़ने (डीक्रिप्ट) करने का तरीका ना बताने पर रूस ने ‘टेलीग्राम’ […]

मॉस्को : सुरक्षित मैसेजिंग एेप ‘टेलीग्राम’ ने आरोप लगाया है कि ‘एेपल’ उसको अपना आईओएस अपडेट करने से रोक रहा है. ‘टेलीग्राम’ का कहना है कि रूसी अधिकारियों के उन पर प्रतिबंध लगाने के बाद एेपल ने यह कदम उठाया है.
कूट संदेशों को पढ़ने (डीक्रिप्ट) करने का तरीका ना बताने पर रूस ने ‘टेलीग्राम’ पर प्रतिबंध लगा दिया था.
एेप के संस्थापक पावेल दुरोव ने अपने ‘टेलीग्राम’ अकाउंट पर कहा, रूस के ‘एपल’ को अपने स्टोर से ‘टेलीग्राम’ को हटाने का आदेश देने के बाद से वह (एेपल) टेलीग्राम को अपना आईओएस अपडेट करने से रोक रहा है.
उन्होंने लिखा, हमारा मानना है कि हमने केवल उपभोक्ताओं की निजता के अधिकार की रक्षा करने की दिशा में कदम उठाया. दुरोव ने लिखा, दुख की बात है कि इसमें ‘एेपल’ ने हमारा साथ नहीं दिया.
उसने ‘एेपल’ से उसका एेप रूस में उपलब्ध (डाउनलोड के लिए) ना कराने की अपील भी की. वर्ष 2013 में दुरोव और उनके भाई निकोलई के ‘टेलीग्राम’ लांच करने के बाद से अभी तक 20 करोड़ से अधिक लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं.
इस पर एक साथ, एक समूह में 5000 तक लोग एकसाथ एक दूसरे को संदेश, स्टिकर, तस्वीर और वीडियो भेज सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >