गेम के साथ ऐसे करें अपने करियर को डिजाइन

कंप्यूटर्स, मोबाइल्स और लैपटॉप पर गेम खेलने के इच्छुक लोगों के लिए विकल्प आज का समय तेजी के साथ बदल रहा है. ऐसे समय में परंपरागत पढ़ाई के इतर भी अलग-अलग फील्ड में करियर बनाने के नये-नये मौके और विकल्प मौजूद हैं. कंप्यूटर आधारित करियर की बात करें, तो इसमें मौजूद बेहतरीन विकल्पों में से […]

कंप्यूटर्स, मोबाइल्स और लैपटॉप पर गेम खेलने के इच्छुक लोगों के लिए विकल्प

आज का समय तेजी के साथ बदल रहा है. ऐसे समय में परंपरागत पढ़ाई के इतर भी अलग-अलग फील्ड में करियर बनाने के नये-नये मौके और विकल्प मौजूद हैं. कंप्यूटर आधारित करियर की बात करें, तो इसमें मौजूद बेहतरीन विकल्पों में से एक है गेम डेवलपर या गेम डिजाइनर का. अगर आपको भी कंप्यूटर्स, मोबाइल्स और लैपटॉप पर गेम खेलना पसंद है, तो इस इंडस्ट्री में करियर बनाना आपके लिए एक सही विकल्प हो सकता है.

क्या है गेम डिजाइनिंग

गेम डिजाइन करना एक लंबी और बहुआयामी प्रक्रिया है, जिसमें टीम के प्रोफेशनल्स अपनी क्रिएटिव और टेक्निकल स्किल्स के जरिये गेमिंग सॉफ्टवेयर तैयार करते हैं. गेम डेवलपमेंट में कई प्रक्रियाएं शामिल होती हैं. इसमें कांसेप्ट की आउटलाइनिंग करना, रूल्स और प्रिंसिपल्स का डॉ€क्यूमेंटेशन व ग्राफि€स डेवलपमेंट प्रमुख है. अब नयी तकनीक के चलते वीडियो गेम्स भी 3डी प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किये जाने लगे हैं.

जरूरी कोर्स

इस फील्ड में करियर बनाने के लिए 12वीं में कंप्यूटर विषय लें. कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के लिए बीसीए, एमसीए या आइटी में बीटेक या बीइ करें. ग्रेजुएशन के बाद आप डिप्लोमा इन गेम डिजाइन एंड गेमिंग, वीडियो गेम डिजाइन एंड डेवलपमेंट सर्टिफिकेशन, एडवांस्ड डिप्लोमा इन गेम डिजाइन जैसे कोर्स कर सकते हैं. आप 2डी और 3डी दोनों में से कोई भी एक प्लेटफॉर्म चुन सकते हैं. उसके बाद उससे जुड़ी एप्लिकेशन पर काम कर सकते हैं.

वर्क प्रोफाइल

गेम डिजाइनिंग में कई चरण पर काम होता है. इसके शुरुआती चरण में आर्ट्स डिजाइनिंग व क्रिएशन पर काम किया जाता है. इसके बाद कंप्रिहेंसिव स्टोरी लाइन तैयार की जाती है, जिसमें स्क्रिप्टिंग, कैरे€टर स्केचिंग ऑŽजे€ट्स, लेवल्स और बैकग्राउंड डिजाइनिंग शामिल है.

इसके बाद कंप्यूटर पर इसकी 3 डी डिजाइन तैयार की जाती है. इस स्टेज में डिजाइनर्स को कैरे€टर्स के फेशियल ए€क्सप्रेशन व फीचर्स पर ध्यान देना होता है. इसके बाद साउंड इफेक्ट, वीडियो रिकॉर्डिंग और बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार किया जाता है.

प्रमुख संस्थान

इंडियन स्कूल ऑफ गेमिंग

जी इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव आर्ट्स

एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गेमिंग एंड एनिमेशन„

माया एकेडमी ऑफ एडवांस्ड सिनेमेटि€स

ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ गेमिंग एंड एनिमेशन

भविष्य की है पूरी संभावनाएं

कोर्स करने के बाद आप बड़े गेमिंग संस्थान में बतौर गेम डेवलपर, गेम डिजाइनर, गेम आर्टिस्ट, गेम एंड नेटवर्क प्रोग्रामर, स्क्रिप्ट राइटर व गेम टेस्टर का काम कर सकते हैं. ट्रेनी के तौर पर आपकी सैलरी 10,000 रुपये के आसपास होगी, जो अनुभव के साथ 80,000 रुपये तक पहुंच सकती है. जहां तक रही बात कोर्स करने की, तो बीए, बीकॉम, साइंस या अन्य किसी स्ट्रीम से स्नातक छात्र भी इस कोर्स को कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >