फेसबुक में 800 नौकरियां सृजित होंगी

लंदन : सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक लंदन में आज एक नया कार्यालय खोलेगी। यह उसका अमेरिका से बाहर सबसे बडा इंजीनियरिंग केंद्र होगा. कंपनी का यह कार्यालय शहर के वेस्टएंड इलाके में ऑक्सफोर्ड स्टरीट के पास है. इससे करीब 800 नौकरियां सृजित होंगी जिसमें से आधी करीब इंजीनियरंग से जुडी होंगी. फेसबुक ने दस साल […]

लंदन : सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक लंदन में आज एक नया कार्यालय खोलेगी। यह उसका अमेरिका से बाहर सबसे बडा इंजीनियरिंग केंद्र होगा. कंपनी का यह कार्यालय शहर के वेस्टएंड इलाके में ऑक्सफोर्ड स्टरीट के पास है. इससे करीब 800 नौकरियां सृजित होंगी जिसमें से आधी करीब इंजीनियरंग से जुडी होंगी.

फेसबुक ने दस साल पहले यहां अपना कार्यालय खोला था. कंपनी का कहना है कि नए कार्यालय से स्थानीय स्तर पर उसके कर्मचारियों की संख्या अगले साल के अंत तक 800 पहुंच जाएगी.
कंपनी के उपाध्यक्ष (यूरोप, पश्चिमी एशिया और एशिया) निकोल मेंडलशॉन ने ब्रिटेन के प्रेस एसोसिएशन से कहा, पिछले एक दशक में यह देश फेसबुक की कहानी का बहुत बडा हिस्सा रहा है. अब हम ब्रिटेन के लिए और अधिक प्रतिबद्ध हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >