खड़गपुर. झाड़ग्राम जिले के लालगढ़ इलाके में दोस्त की मां से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. उसका नाम प्रदीप मालाकार (22 ) है. वह बांकुड़ा जिले के राईपुर थाना अंतर्गत गोड़ल गांव का निवासी है. आरोपी पीड़िता के बेटे का मित्र है. वह पीड़िता के घर आता-जाता था. आरोप है कि जब महिला घर में अकेली थी, तब प्रदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
