विद्यासागर सेतु पर स्कूटर छोड़ युवक ने गंगा में लगायी छलांग

विद्यासागर सेतु पर स्कूटर छोड़ कर एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी. घटना शनिवार रात की है. डूबे युवक का नाम रोहित देब (26) बताया गया है.

संवाददाता, कोलकाता

विद्यासागर सेतु पर स्कूटर छोड़ कर एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी. घटना शनिवार रात की है. डूबे युवक का नाम रोहित देब (26) बताया गया है. वह नरेंद्रपुर इलाके का रहनेवाला है.

खबर पाकर हेस्टिंग्स थाने की पुलिस के साथ रिवर ट्रैफिक पुलिस और डीएमजी की टीम वहां पहुंची. तुरंत पानी में उसे तलाशने की कोशिश शुरू की गयी, हालांकि रविवार रात 9.30 बजे खबर लिखे जाने तक पुलिस उसे ढूंढ नहीं पायी थी. पुलिस सूत्रों का कहना है कि विद्यासागर सेतु पर शनिवार शाम को एक स्कूटर को काफी देर से खड़ा देखकर पुलिसकर्मियों ने उसके आसपास चालक को ढूंढने की कोशिश की. इसके बाद पिलरों में लगे कैमरे की जांच करने पर पता चला कि एक युवक ने स्कूटर वहां छोड़ कर नदी में छलांग लगायी थी. उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >