कॉल बेल बजाने से लगा करंट, युवक की मौत

लिलुआ थाना क्षेत्र के सूर्यनगर इलाके में सोमवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम प्रसेनजीत गुहा बताया गया है

हावड़ा. लिलुआ थाना क्षेत्र के सूर्यनगर इलाके में सोमवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम प्रसेनजीत गुहा बताया गया है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब नौ बजे जब युवक घर घुसा तो कॉलिंग बेल के स्विच से उसे जोरदार करंट लगा. युवक को तुरंत टीएल जायसवाल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. खबर मिलते ही लिलुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >