अधेड़ की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

ग्वालतोड़ के उखला गांव में एक अधेड़ की पीट कर हत्या के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया.

खड़गपुर. ग्वालतोड़ के उखला गांव में एक अधेड़ की पीट कर हत्या के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. मृतक का नाम जीवन मुर्मू (48) था और आरोपी का नाम सुखलाल सोरेन है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, चार मई को जीवन काम से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सुखलाल ने उन्हें डंडे से बुरी तरह पीटा. गंभीर हालत में उसे स्थानीय अस्पताल से कोलकाता रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि किसी पुरानी रंजिश के कारण घटना हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >