Live Updates

West Bengal Breaking News Live : संदेशखाली जा रहे नौशाद सिद्दीकी को साइंस सिटी के समीप पुलिस ने किया गिरफ्तार

West Bengal Breaking News Live Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

6:11 PM. 27 Feb 24 12:41 PM. 27 Feb

राज्यपाल ने की दार्जिलिंग चाय उत्सव के लिए विशेष ट्रेन की मांग

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सोमवार को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से दार्जिलिंग में होने वाले चाय महोत्सव के दौरान विशेष ट्रेन चलाने की अपील की. वह अमृत भारत योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअली आधारशिला कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलकाता से विशेष ट्रेन से बंडेल पहुंचे थे. मौके पर उन्होंने ईस्टर्न रेलवे के जीएम मिलिंद के देउस्कर से विशेष ट्रेन चलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि हर साल दार्जिलिंग में चाय महोत्सव होता है. कोलकाता के राजभवन से समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, बच्चे, युवा, महिला खिलाड़ी सहित अन्य अतिथि दार्जिलिंग के राजभवन जाते हैं. इस मौके पर विशेष ट्रेन उपलब्ध होने से काफी सहूलियत होगी.

5:45 PM. 27 Feb 24 12:15 PM. 27 Feb

संदेशखाली जा रहे नौशाद सिद्दीकी को साइंस सिटी के समीप पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संकटग्रस्त संदेशखाली जा रहे ‘इंडियन सेक्युलर फ्रंट’ (आईएसएफ) के विधायक नौसाद सिद्दीकी को यहां साइंस सिटी इलाके के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी ने कहा कि सिद्दीकी को निवारक कानूनों के तहत गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >