बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, दो अन्य हुए घायल

पुलिस ने मृत महिलाओं के नाम रुखसाना बीबी (25) तथा छवि राजवाड़ा (50) बताया है.

पुरुलिया. बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गयी जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. शनिवार को जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छर्रा गांव में यह हादसा हुआ. पुलिस ने मृत महिलाओं के नाम रुखसाना बीबी (25) तथा छवि राजवाड़ा (50) बताया है. दोनों इसी गांव की रहने वाली थीं. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कई महिलाएं एक साथ धान रोपने का कार्य कर रहीं थीं. इसी दौरान बिजली गिरने से चार महिलाएं घायल हो गयीं. उन्हें तुरंत पुरुलिया देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य दो महिलाओं का इलाज अस्पताल में चल रहा है. रविवार को मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम पुरुलिया देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >