कार बिक्री के नाम पर ठगी करने के आरोप में दो अरेस्ट

मास्टरमाइंड सौरभ और राज का पता लगाकर उन्हें दबोचा गया. पूछताछ में पता चला है कि ये लोग एक गिरोह है, जो कई अन्य लोगों से भी ठगी कर चुके हैं.

कोलकाता. विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे कार बिक्री करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम सौरभ दे व राज सरदार हैं. बताया जाता है कि एयरपोर्ट निवासी नमिता दास ने शिकायत की थी कि सौरभ दे और उनके सहयोगी राज सरदार से उसने एक कार खरीदी. लेकिन उसके बाद उन्हें पता चला कि कार के दस्तावेज फर्जी हैं. कई इएमआइ भी बाकी हैं. इसके बाद खुद को ठगा महसूस कर नमिता ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिसकर्मियों ने जांच करते हुए गिरोह का भंडाफोड़ किया. मास्टरमाइंड सौरभ और राज का पता लगाकर उन्हें दबोचा गया. पूछताछ में पता चला है कि ये लोग एक गिरोह है, जो कई अन्य लोगों से भी ठगी कर चुके हैं. इनके पास से छह वाहन जब्त किये गये है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर इस गिरोह के जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >