महिला को पीटने के आरोप में दो गिरफ्तार

ठाकुरपद माझी और शत्रुघ्न सिंह नामक दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है

कैनिंग. दक्षिण 24 परगना जिले के गोसाबा थाने के कचुखाली इलाके में एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीटने के आरोप में ठाकुरपद माझी और शत्रुघ्न सिंह नामक दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, एक महिला को खंभे से बांधकर पिटाई करने का वीडियो दो दिनों से वायरल हो रहा है. हालांकि प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. इसके बाद तत्पर हुई गोसाबा थाने की पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

वीडियो में दिखे लोगों की पहचान कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. जांच में पता चला कि महिला मानसिक रूप से बीमार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >