ट्रक ने साइकिल चालक को कुचला, हुई मौत

झाड़ग्राम जिला अंतर्गत लालगढ़ थाना के धानघोरी इलाके में एक ट्रक ने एक साइकिल चालक को कुचल डाला.

खड़गपुर. झाड़ग्राम जिला अंतर्गत लालगढ़ थाना के धानघोरी इलाके में एक ट्रक ने एक साइकिल चालक को कुचल डाला. घटनास्थल पर ही साइकिल चालक की मौत हो गयी. मृतक का नाम सनातन हांसदा (60) बताया गया है. वह लालगढ़ के कमलाडांगा इलाके का निवासी था. वह धानघोरी इलाके से अपने घर की ओर लौट रहा था. इसी दौरान उसे एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन के साथ फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >