मधु संग्रह करने गये शख्स पर बाघ ने किया हमला

दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा के डी-प्लॉट निवासी गोपाल मल्लिक अपने साथियों के साथ शनिवार की सुबह मधु संग्रह करने के लिए सुंदरवन के घने जंगल में गया था.

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा के डी-प्लॉट निवासी गोपाल मल्लिक अपने साथियों के साथ शनिवार की सुबह मधु संग्रह करने के लिए सुंदरवन के घने जंगल में गया था. इसी दौरान बाघ ने उसपर हमला कर दिया. उसके साथियों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन बाघ, मल्लिक को लेकर घने जंगल में चला गया. उसके साथियों व परिजनों ने घटना की जानकारी गोबर्धनपुर कोस्टल थाना और वन विभाग को दी है. पुलिस व वन विभाग के कर्मी मल्लिक की तलाश में जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >