मकान की छत गिरी, वृद्धा की मौत

लिलुआ थाना अंतर्गत कोना इलाके के चौधरीपाड़ा में एक मकान की छत एक हिस्सा टूटकर गिर गया, जिसके मलबे में दब कर एक वृद्धा की मौत हो गयी

हावड़ा.

लिलुआ थाना अंतर्गत कोना इलाके के चौधरीपाड़ा में एक मकान की छत एक हिस्सा टूटकर गिर गया, जिसके मलबे में दब कर एक वृद्धा की मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस और आपदा प्रबंधन समूह की टीम मौके पर पहुंची और मलबे को हटाकर शव को बाहर निकाला.मृतका का नाम ममता चौधरी (70) है.

उक्त दो मंजिला मकान करीब 150 साल पुराना बताया जा रहा है. इस मकान में ममता चौधरी अपने पति रवींद्रनाथ चौधरी के साथ रहती थीं. सोमवार शाम को बारिश होने के बाद दोनों अपने-अपने कमरे में चले गये. मंगलवार सुबह रवींद्रनाथ पत्नी के कमरे में गये, तो देखा कि छत का एक हिस्सा टूटा हुआ है और पत्नी मलबे के नीचे दबी हुई हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन समूह की टीम पहुंची और मलबे को हटाया. अस्पताल ले जाने पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >