मेट्रो यात्री का मोबाइल छीन कर भागनेवाला गिरफ्तार

रवींद्र सरोवर मेट्रो स्टेशन के निकट एक यात्री का मोबाइल फोन छीन भागने के आरोप में चारु मार्केट थाने की पुलिस ने रमजान लश्कर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

कोलकाता. रवींद्र सरोवर मेट्रो स्टेशन के निकट एक यात्री का मोबाइल फोन छीन भागने के आरोप में चारु मार्केट थाने की पुलिस ने रमजान लश्कर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वह दक्षिण 24 परगना के महेशतला का रहनेवाला है. उसके पास से मोबाइल भी बरामद की गयी है. पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8.20 बजे रवींद्र सरोवर मेट्रो स्टेशन के निकट से एक यात्री के मोबाइल छिनताई की घटना सामने आयी थी, जिसकी पीड़ित ने चारू मार्केट थाने में शिकायत दर्ज करायी थी.

जांच में जुटी पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाला और आरोपी कि शिनाख्त की. इसके बाद उसे दक्षिण 24 परगना के महेशतला से गिरफ्तार कर लिया गया. उसने उससे पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >