युवक ने फांसी लगा कर दे दी जान

मंगलवार को पूर्व बर्दवान के भातार थाना क्षेत्र के नतून ग्राम में मानसिक अवसाद से ग्रस्त युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.

बर्दवान/पानागढ़.

मंगलवार को पूर्व बर्दवान के भातार थाना क्षेत्र के नतून ग्राम में मानसिक अवसाद से ग्रस्त युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और मौत की पुष्टि के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के वास्ते बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. मृत युवक का नाम सम्राट राय(35) बताया गया है. उसके पिता फूलन राय ने बताया कि कई माह से सम्राट मानसिक अवसाद से जूझ रहा था. उसका इलाज भी चल रहा था, लेकिन मंगलवार को सुबह उसे घर में फंदे से लटका अचेत पाया गया. अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >