कड़ी धूप में रिल्स बनाते समय किशोरी की मौत

भीषण गर्मी से राज्य के लोगों का हाल बेहाल है.

कोलकाता. भीषण गर्मी से राज्य के लोगों का हाल बेहाल है. ऐसे में कड़ी धूप में मोबाइल फोन पर ‘रिल्स’ बनाना एक किशोरी के लिए महंगा साबित हुआ. दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर थाना क्षेत्र के राधा गोविंदपल्ली इलाके में अपने घर की छत पर रिल्स बनाने के दौरान एक किशोरी की मौत हो गयी. घटना बुधवार की है. मृतका की शिनाख्त आल्पना मंडल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि इस दिन रिल्स बनाने के दौरान वह अचानक बेहोश हो गयी थी. उसे तुरंत सोनारपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >