तालाब में डूबने से किशोर की मौत

मृतक की पहचान निताई मुर्मू (14) के रूप में हुई है.

खड़गपुर. ग्वालतोड़ थाना अंतर्गत महाराजपुर इलाके में तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान निताई मुर्मू (14) के रूप में हुई है. उसके पिता भैरव मुर्मू भाजपा के नेता हैं. जानकारी के अनुसार, किशोर इलाके में स्थित एक तालाब में हाथ-पांव धो रहा था. इसी दौरान डूब गया. स्थानीय लोगों ने उसे अचेतावस्था में बाहर निकाला और सालबनी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले गये. उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. वहां ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. उधर, घटना की खबर पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >