WB Assembly By-Election : उपचुनाव में सुकांत मजूमदार ने जीत का दावा करते हुए कहा तृणमूल…

WB Assembly By-Election : सुकांता मजूमदार ने कहा, तृणमूल के गुंडे चौराहों पर खड़े होकर लोगों को धमका रहे हैं. पश्चिम बंगाल के गुंडों को इन चारों सीटों पर तैनात किया गया है क्योंकि तृणमूल को पता है कि अगर जनता वोट देने निकली तो चारों की चारों सीटें भाजपा जीतेगी

WB Assembly By-Election : केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने राज्य की 4 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव (By-Election) पर कहा, मतदान प्रतिशत बहुत कम है. हर जगह तृणमूल के गुंडे चौराहों पर खड़े होकर लोगों को धमका रहे हैं. पश्चिम बंगाल के गुंडों को इन चारों सीटों पर तैनात किया गया है क्योंकि तृणमूल को पता है कि अगर जनता वोट देने निकली तो चारों की चारों सीटें भाजपा जीतेगी इसलिए वे लोगों को डरा, धमका रहे हैं जिससे लोग वोट न दें लेकिन मुझे पूरा विश्वास है जनता बाहर आकर भाजपा को वोट देगी और हमारी जीत होगी.

बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है : मनोज कुमार बिस्वास

राणाघाट दक्षिण भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार बिस्वास ने बताया, राणाघाट दक्षिण भाजपा का क्षेत्र है, यह पिछले चुनाव में बार-बार साबित हुआ है. मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है. मुझे विश्वास है कि इस चुनाव में मतदाता फिर से हमें जिताएंगे लेकिन सच्चाई यह है कि आपराधिक कर्मियों के साथ प्रशासन द्वारा समर्थित तृणमूल एक अराजक स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही है ताकि कोई भी मतदाता वोट देने न आए. वे हमारे मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं. पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है क्योंकि सरकार ऐसा नहीं चाहती है…”

मुकुटमणि अधिकारी ने कहा, भाजपा की नहीं तृणमूल की होगी जीत

राणाघाट दक्षिण से तृणमूल उम्मीदवार मुकुटमणि अधिकारी ने कहा, रानाघाट दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. हम 100% आशावादी हैं कि तृणमूल की जीत होगी क्योंकि भाजपा कुछ नहीं कर रही है. लोगों को भी समझ में आ रहा है कि भाजपा नागरिकता दे नहीं रही बल्कि छीन रही है. मैं अहिंसा में विश्वास रखता हूं, लोकसभा चुनाव में भी हमारी ओर से एक भी घटना नहीं हुई, उपचुनाव भी शांतिपूर्वक तरीके से चल रहा है, हम चाहते हैं कि आम जनता शांतिपूर्वक तरीके से मतदान करे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >