स्वीमिंग पुल में डूबने से छात्र की हुई मौत

भद्रेश्वर के 22 नंबर वार्ड में एक किशोर की स्वीमिंग पुल में डूब कर मौत हो गयी

हुगली. शनिवार सुबह भद्रेश्वर के 22 नंबर वार्ड में एक किशोर की स्वीमिंग पुल में डूब कर मौत हो गयी. उसका नाम विकास बेहरा (13) था. वह सातवीं कक्षा का छात्र था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. जानकारी के अनुसार, वह रोज की तरह स्कूल जाने से पहले कबड्डी अकादमी में अभ्यास करने गया था. उसके बाद वह अपने दोस्त विजय कुमार साव के साथ एक स्थानीय स्विमिंग पुल में गया था. दुर्भाग्य से वहां उनका पैर फिसल जाने से वह पानी गिर गया और डूब गया. स्थानीय लोगों ने अचेत अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >