Bengal Weather Forecast : राज्य में अगले दो से तीन घंटों में तूफान के साथ बारिश की संभावना , जानें क्या है मौसम का अपडेट

Bengal Weather Forecast : अलीपुर मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि इस सप्ताह उत्तर बंगाल के जिलों के साथ-साथ दक्षिण बंगाल के कुछ जिले में बारिश हाे सकती है.

Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल के अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ घंटों में राज्य के कई जिलों में बारिश (Rain) होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अपनी अधिसूचना में कहा कि हावड़ा, कोलकाता और दक्षिण 24 परगना में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है. अलीपुर मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि इस सप्ताह उत्तर बंगाल के जिलों के साथ-साथ दक्षिण बंगाल के कुछ जिले भी भींग सकते हैं. रविवार तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना

गंगीय पश्चिम बंगाल पर कम दबाव और बांग्लादेश पर चक्रवात के कारण बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी हवाओं के साथ जलवाष्प राज्य में प्रवेश कर रही है. जिससे उत्तर बंगाल के साथ-साथ दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बन गयी है. जहां गुरुवार और शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, वहीं बीरभूम, नादिया और मुर्शिदाबाद जिलों के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. शनिवार और रविवार को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और नादिया जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

Narendra Modi : दो दिवसीय दौरे पर कल बंगाल आयेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

इन इलाकों में बारिश की संभावना

शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं बीरभूम, नादिया और मुर्शिदाबाद जिलों के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. शनिवार और रविवार को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और नादिया जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी को लेकर दिये गये बयान पर दिलीप घोष ने जताया खेद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >