राशन की कालाबाजारी के आरोप में छह अरेस्ट

डीलर पर राशन चावल की कालाबाजारी करने का आरोप लगा है

कल्याणी. नदिया जिले के हरिणघाटा की नगरुखरा 2 पंचायत के सिंगा गांव में डीलर पर राशन चावल की कालाबाजारी करने का आरोप लगा है. राशन चावल से लदी गाड़ी भी पकड़ी गयी है. घटना के बाद से डीलर फरार है. स्थानीय निवासी मुजफ्फर अली ने बताया कि 40 बोरी चावल बाहर बेचने के लिए ले जा रहे थे, तभी स्थानीय लोगों ने पकड़ा और पुलिस को सूचना दी. इस मामले में हरिणघाटा थाने की पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >