गोलीबारी की घटना के बाद बांकड़ा में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण

डोमजूर थाना अंतर्गत बांकड़ा तीन नंबर ग्राम पंचायत कार्यालय के अंदर हुई गोलीबारी की घटना के बाद स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है.

हावड़ा. डोमजूर थाना अंतर्गत बांकड़ा तीन नंबर ग्राम पंचायत कार्यालय के अंदर हुई गोलीबारी की घटना के बाद स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है. पूरे इलाके में पुलिस पिकेट बैठायी गयी है. केंद्रीय बल के जवान इलाके में गश्त लगा रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस के एक गुट का कहना है कि पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार तो किया है, लेकिन मुख्य आरोपी शेख साजिद अभी भी फरार है. लोगों का आरोप है कि चूंकि मुख्य आरोपी स्थानीय विधायक कल्याण घोष का करीबी है, इसलिए पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है. हालांकि श्री घोष ने इससे इंकार किया है. मालूम रहे कि गोलीबारी की इस घटना के बाद तृणमूल ने शेख साजिद, भोला चक्रवर्ती और अजहर लश्कर को निलंबित कर दिया था.

पुलिस, भोला चक्रवर्ती और शेख नवाब को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है, लेकिन पंचायत कार्यालय के अंदर घुसकर गोलीबारी करने वाले तीन युवक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. चूंकि तीनों ने अपने चेहरे को ढंक रखे थे, उनकी पहचान नहीं पा रही है. गिरफ्तार भोलानाथ चक्रवर्ती की पत्नी रूंपा चक्रवर्ती ने कहा कि उनके पति निर्दोष हैं. पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >