Siliguri News : सिटी ऑटो की अवैध पार्किंग व्यवसायियों के लिए आफत, ऑटो चालक की इस हरकत से हो गये हैं परेशान

सिटी ऑटो की अवैध पार्किंग व्यवसायियों के लिए आफत

सिलीगुड़ी : शहर के बीचों बीच स्थित सेवक मोड़ के नजदीक अवैध सिटी ऑटो स्टैंड से व्यवसायी परेशान हो गए हैं. आये दिन व्यवसाइयों का दुकानदारों के साथ तू-तू मैं-मैं की घटनाएं होती रहती है. यह हाल सिर्फ सेवक मोड़ का ही नहीं बल्कि सभी व्यस्ततम इलाके का है. सड़क पर जहां-तहां अवैध पार्किंग के खिलाफ व्यवसायियों ने क्षोभ प्रकट किया है. ट्रैफिक की इस भयावह समस्या के निदान की मांग व्यवसाइयों ने की है.

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी के सेवक मोड़ समेत कई इलाकों में सिटी ऑटो का अवैध पार्किंग से व्यवसायी परेशान हो गए हैं. इस क्रम में व्यवसायी और सिटी ऑटो चालकों के बीच विवाद शुरू हो गया. इस दौरान व्यवसाइयों ने कहा कि सिटी ऑटो के लिए स्टैंड बनाया गया है. लेकिन स्टैंड के अलावा चालक अपनी मनमानी करके दुकान के सामने वाहन खड़ा करके यात्री को उठाते हैं. उन्होंने आगे कहा कि इस स्थिति में वे लोग सेवक रोड के दुकान बंद रखेंगे और प्रशासन को जल्द से जल्द इस मुद्दे को हल करना होगा.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >