PHOTOS: सिलीगुड़ी में आधी रात को ‘मोदी-मोदी’ की गूंज, रोड शो में बदली पीएम की यात्रा, हुई फूलों की बारिश

PM Modi Siliguri Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिलीगुड़ी में भव्य स्वागत हुआ. बागडोगरा एयरपोर्ट से होटल तक की यात्रा रोड शो में तब्दील हो गयी. जनता ने पीएम पर फूलों की बारिश की. रविवार को सिलीगुड़ी में होगी प्रधानमंत्री की मेगा रैली.

PM Modi Siliguri Visit: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार अभियान के बीच शनिवार रात उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में एक अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला. दिनभर दक्षिण बंगाल और दिनाजपुर में मैराथन रैलियां करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरे, सिलीगुड़ी की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा. हालांकि, भाजपा के आधिकारिक कार्यक्रम में किसी रोड शो का जिक्र नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ ने इस यात्रा को एक भव्य ‘अनौपचारिक रोड शो’ में तब्दील कर दिया.

जनता का अभिवादन करने के लिए कार से नीचे उतर गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

बागडोगरा से शहर तक बिछा ‘फूलों का कालीन’

प्रधानमंत्री मोदी शाम को बागडोगरा एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. यहां से उन्हें अपने रात्रि प्रवास स्थल (होटल) की ओर रवाना होना था. जैसे ही उनका काफिला हवाई अड्डे से बाहर निकला, सड़क के दोनों ओर कतारबद्ध खड़े लोगों ने उन पर फूलों की पंखुड़ियों की बारिश शुरू कर दी.

मोबाईल से पीएम मोदी का फोटो लेने और वीडियो बनाने में व्यस्त रहीं महिलाएं.

मोदी-मोदी के नारे से गूंज उठा पूरा इलाका

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच जब पीएम मोदी का काफिला शहर के मुख्य हिस्सों से धीरे-धीरे गुजरा, तो ‘जय श्रीराम’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. लोगों के इस असीम प्यार को देखकर प्रधानमंत्री भी खुद को रोक नहीं पाये और उन्होंने अपनी गाड़ी से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया.

प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने को बेताब सिलीगुड़ी की जनता.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बिना तय कार्यक्रम के बन गया ‘ऐतिहासिक रोड शो’

भाजपा के मीडिया सेल ने जो रूट चार्ट साझा किया था, उसमें केवल हवाई अड्डे से प्रवास स्थल तक की यात्रा का उल्लेख था. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि रोड शो का कोई तय कार्यक्रम नहीं था. यह सिलीगुड़ी की जनता का प्रधानमंत्री के प्रति प्रेम है कि वे खुद-ब-खुद सड़कों पर निकल आये. देखते ही देखते यह साधारण यात्रा ऐतिहासिक रोड शो में बदल गयी.

लोगों की भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी.

इसे भी पढ़ें : पूर्वस्थली में गरजे पीएम मोदी- 4 मई के नतीजों का ट्रेलर है यह जनसैलाब, घुसपैठियों को बोरिया-बिस्तर बांधने की चेतावनी

PM Modi Siliguri Visit: रविवार को सिलीगुड़ी में महाजनसभा

प्रधानमंत्री शनिवार रात सिलीगुड़ी में ही रुके. शनिवार को उन्होंने पूर्व बर्धमान, जंगीपुर और बालूरघाट में हुंकार भरी. अब रविवार को दोपहर में सिलीगुड़ी में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. उत्तर बंगाल को भाजपा का गढ़ माना जाता है. सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार की रात लोगों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है. सिलीगुड़ी के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में गरजे पीएम मोदी- बंगालियों को अपनी ही मिट्टी पर अल्पसंख्यक नहीं बनने देंगे, ममता बनर्जी सरकार पर बोला हमला

बर्धमान के कालना में आज गरजेंगे पीएम मोदी, 13 को कांकसा में ममता बनर्जी भरेंगी हुंकार

27 लाख वोटर की ‘नो एंट्री’, सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने पलटी बाजी, अंतिम समय में जुड़े 2 नाम, कौन हैं वो?

तेतुलिया में बोलीं ममता बनर्जी- सांप भरोसेमंद, भाजपा नहीं, बंगाल में 90 लाख वोटर के नाम कटने से मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >