उत्तर बंगाल में मानसून का प्रकोप : 5 जिलों में ‘भारी से बहुत भारी’ वर्षा का अलर्ट, भू-स्खलन और नदियों में उफान का खतरा

North Bengal Weather Forecast: मौसम विभाग ने 12 से 18 जुलाई तक उत्तर बंगाल के लिए विशेष बुलेटिन जारी किया है. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरदुआर और कूचबिहार में भारी से बहुत भारी बारिश और भू-स्खलन का अलर्ट जारी किया गया है.

North Bengal Weather Forecast: अगले 48 घंटों में उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार जिले में मूसलाधार वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र कोलकाता ने विशेष बुलेटिन (Special Bulletin) जारी कर यह जानकारी दी है. आईएमडी के अलर्ट में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, उत्तर-पूर्वी बिहार एवं दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर बने चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) और मानसूनी ट्रफ के असर से अगले कुछ दिनों तक उत्तर बंगाल में स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी रहेगी.

पिछले 24 घंटों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कूचबिहार और जलपाईगुड़ी जिलों में कई स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गयी. पूरा विवरण नीचे देखें.

  1. आमफू पुंडीबारी (कूचबिहार) में 9 सेंटीमीटर
  2. गांद्रापारा टी एस्टेट (जलपाईगुड़ी) में 7 सेंटीमीटर
  3. गोपालपुर, हसिमारा (अलीपुरदुआर PTO) में 6 सेंटीमीटर
  4. आर्यमान टी एस्टेट (अलीपुरदुआर) में 6 सेंटीमीटर
  5. कुरती टीई (जलपाईगुड़ी) में 5 सेंटीमीटर
  6. फालाकाटा (अलीपुरदुआर) में 5 सेंटीमीटर

ये भी पढ़ें: बंगाल में विकराल हुआ मानसून, IMD ने जारी किया उत्तर और दक्षिण बंगाल में भारी वर्षा का अलर्ट

अगले 7 दिनों का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान

  • 12 जुलाई 2026 : दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरदुआर जिलों में एक-दो जगह भारी से बहुत भारी (7 से 20 सेमी) वर्षा हो सकती है. उत्तर दिनाजपुर में भारी वर्षा (7-11 सेमी) और सभी जिलों में वज्रपात का अलर्ट है.
  • 13 जुलाई 2026 : उत्तर बंगाल के सभी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा (7-11 सेमी) और आकाशीय बिजली की संभावना है.
  • 14 जुलाई 2026 : दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में भारी वर्षापात (7-11 सेमी) के साथ वज्रपात होने का अनुमान है.
  • 15 से 16 जुलाई 2026 : अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने होती रहेगी.
  • 17 जुलाई 2026 : कलिम्पोंग जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
  • 18 जुलाई 2026 : दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर में भारी वर्षा (7-11 सेमी) हो सकती है.

ये भी पढ़ें: दार्जिलिंग में भूस्खलन के बाद NH 55 बंद, 250 लोग राहत शिविरों में, टॉय ट्रेन की सेवा ठप

मौसम का संभावित प्रभाव

  • दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के पहाड़ी इलाकों में भू-स्खलन (Landslides) की आशंका.
  • शहरी/ग्रामीण इलाकों के निचले इलाकों और अंडरपास में जलभराव की आशंका.
  • तीस्ता, तोर्सा, जलढाका और रायडाक जैसी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना.
  • कच्चे मकानों, दीवारों और खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका.

खराब मौसम में क्या करें/क्या न करें

  • वज्रपात के दौरान पक्के और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें.
  • पेड़ों, बिजली के खंभों या जलाशयों के पास न जाएं.
  • पहाड़ी रास्तों पर वाहनों का आवागमन सावधानीपूर्वक नियंत्रित किया जाए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >