कूच बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, सांसद के आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय बल तैनात

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में सांसद जगदीश बसुनिया के आवास के बाहर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. बढ़ते तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है.

कूच बिहार: पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के सीताई में सांसद जगदीश बसुनिया के आवास के सामने लगातार विरोध प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं. टीएमसी नेता और सांसद के घर के बाहर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की. इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है.

सुरक्षा बलों के साथ घर लौटे सांसद बसुनिया

रविवार सुबह लगभग 5 बजे सांसद बसुनिया पुलिस सुरक्षा के बीच अपने घर पहुंचे. उनके पहुंचने के बाद से ही सीताई क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. इससे पहले स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई थीं. सोमवार शाम को भी सांसद के आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा देखा गया. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सीताई थाना पुलिस के साथ केंद्रीय बल मौके पर तैनात हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी, पुलिस रख रही नजर

सांसद के आवास के बाहर बार-बार हो रहे प्रदर्शनों को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं. एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि स्थानीय मुद्दों और पूर्व के घटनाक्रमों को लेकर जनता में नाराजगी है और जनप्रतिनिधि को इन विषयों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे इलाके में निगरानी बनाए हुए है ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी रहे.

Also Read: शुभेंदु अधिकारी ने ठुकराई विश्व हिंदू परिषद की मांग, बोले- दुर्गा पूजा में मांसाहार पर रोक नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >