सिलीगुड़ी में बोले शुभेंदु अधिकारी- नेपाल त्रासदी के बाद पहाड़ों पर बसे लोगों की सुरक्षा बंगाल सरकार की प्राथमिकता

Suvendu Adhikari North Bengal Visit: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) में भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. लूटा गया पैसा उनसे वसूल किया जायेगा. इसके साथ ही, नेपाल त्रासदी के मद्देनजर पहाड़ी इलाकों के लोगों की सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Suvendu Adhikari North Bengal Visit: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि नेपाल त्रासदी के बाद नाजुक हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के चर्चा में आने के बीच उनकी सरकार पहाड़ी इलाकों के लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी. राज्य सरकार के सचिवालय की शाखा ‘उत्तरकन्या’ में आयोजित प्रशासनिक बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) में भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

भ्रष्टाचार में शामिल किसी शख्स को बख्शा नहीं जायेगा : सीएम

बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस शासन के दौरान विभिन्न विभागों और एजेंसियों में संस्थागत भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए एक-सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है. कलकत्ता हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश विश्वजीत बसु की अध्यक्षता वाला आयोग कई क्षेत्रों से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेगा.

हम जीटीए घोटाले की पूरी जांच करेंगे. लूटा गया पैसा वापस लाया जायेगा और इसमें संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया जायेगा. -शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

ये भी पढ़ें: जीटीए में पैसों की गड़बड़ी के आरोपों के बीच स्मृतिरंजन मोहंती बने नये प्रशासक

इन विभागों में भ्रष्टाचार के आरोप

  • शिक्षा
  • खाद्य और आपूर्ति
  • आपदा राहत
  • नगर पालिका और पंचायत निकाय
  • आवास
  • मत्स्य पालन
  • उद्योग
  • लोक निर्माण
  • भूमि प्रशासन
  • गोरखा टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए)
अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

कलिम्पोंग नहीं जा पाये शुभेंदु अधिकारी

खराब मौसम के कारण कलिम्पोंग जाते समय शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर को सिलीगुड़ी लौटना पड़ा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर उतारना मुश्किल हो रहा था. कुछ समय तक इलाके के ऊपर चक्कर लगाने के बाद हेलीकॉप्टर सिलीगुड़ी लौट आया. इसके बाद हुई ऑनलाइन बैठक में उन्होंने कहा- हम जीटीए घोटाले की पूरी जांच करायेंगे. लूटा गया पैसा वापस लाया जायेगा और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जायेगा. उनसे पैसों की वसूली भी की जायेगी.

ये भी पढ़ें: गोरखालैंड से शासन तक : दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र का नये राजनीतिक दौर में प्रवेश

पहाड़ी इलाके के विकास का किया वादा

शुभेंदु अधिकारी ने कहा- नेपाल त्रासदी के बाद बंगाल सरकार की प्राथमिकता पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा करना है. हम पहाड़ी इलाकों के विकास के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे. मुख्यमंत्री के कलिम्पोंग दौरे का उद्देश्य इलाके में आपदा से निपटने की तैयारियों और प्रशासन की प्रतिक्रिया व्यवस्था की समीक्षा करना था.

नेपाल में ग्लेशियर टूटने से मची थी तबाही

मुख्यमंत्री की सिलीगुड़ी यात्रा के दौरान उनके साथ राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष और जल संसाधन मंत्री नीशीथ प्रमाणिक भी मौजूद थे. नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर टूटने से 26 अगस्त को नेपाल में अचानक बाढ़ आ गयी थी, जिससे भारी तबाही मची थी.

ये भी पढ़ें: गोरखा मुद्दे के स्थायी समाधान के लिए पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बनी कमेटी, तैयार होगा समझौता ड्राफ्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >