वह पेशे से किसान हैं. घर के पास ही उनकी कई बीघा जमीन है. इसी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप भूमाफियाओं पर लगा है. हन्नान अली तथा उसके समर्थकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. हन्नान अली यहां भूमाफिया के रूप में परिचित है. उस पर अब तक कई लोगों की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लग चुका है. बृहस्पतिवार सुबह वह अपने साथियों को लेकर जनैल अबादिन की जमीन पर कब्जा करने आया था. रोकने पर उसने तथा उसके साथियों ने जनैल की मारपीट शुरू कर दी. पिता को मार खाते देख रूखसाना खातून तथा तन्देरा खातून बचाने के लिए दौड़ी.
उन दोनों की भी पिटायी बदमाशों ने शुरू कर दी. चीफ-पुकार सुनकर गांव के लोग जब मौके पर इकट्ठे होने लगे, तो सभी बदमाश भाग गये. दोनों बेटियों तथा पिता को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पिता एवं एक बेटी को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन रूखसाना अभी भी अस्पताल में भरती है. रूखसाना की दीदी ज्योत्सना आरा बीबी ने बताया है कि हन्नान काफी दिनों से उनके पिता की जमीन पर कब्जा करना चाहता है. आज भी वह जमीन पर कब्जे के लिए ही आया था. विरोध करने पर ही उसने मारपीट शुरू कर दी.
सभी आरोपियों के खिलाफ हरिश्चन्द्रपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. इधर, हरिश्चन्द्रपुर थाना पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है.
