जमीन पर कब्जा रोक रहे परिवार पर हमला

मालदा. अपनी सात बीघा जमीन पर गैरकानूनी कब्जा रोकने गया एक परिवार मिट्टी माफिया के हमले का शिकार हुआ. शनिवार सुबह यह घटना पुकुरिया थाने के चांदपुर गांव में घटी. बदमाशों के हमले में आलिम खान (45) और उसके दो भाई सजारूल खान (40) और आइजुल खान (38) गंभीर रूप से घायल हो गय. घायलों […]

मालदा. अपनी सात बीघा जमीन पर गैरकानूनी कब्जा रोकने गया एक परिवार मिट्टी माफिया के हमले का शिकार हुआ. शनिवार सुबह यह घटना पुकुरिया थाने के चांदपुर गांव में घटी. बदमाशों के हमले में आलिम खान (45) और उसके दो भाई सजारूल खान (40) और आइजुल खान (38) गंभीर रूप से घायल हो गय. घायलों का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.


पुलिस के पास दर्ज करायी शिकायत में जमीन के मालिक आलिम खान ने बताया कि उनकी चांदपुर गांव में घर के पास ही सात बीघा जमीन है. बीते कुछ दिनों से स्थानीय बदमाश नियाजुल शेख और उसका दलबल इस जमीन पर कब्जे की कोशिश कर रहा था. शनिवार सुबह नियाजुल शेख दलबल के साथ जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंचा.

आलिम और उसके दोनों भाइयों ने इसका विरोध किया. इसके बाद आरोपियों ने तीनों भाइयों पर लाठी, हंसिया आदि से हमला बोल दिया. बाद में ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचाया. पुकुरिया थाने के ओसी अभिषेक तालुकदार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों में झमेला हुआ. घायल परिवार की ओर से शिकायत मिली है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >