एनएफ रेलवे इम्प्लाइज यूनियन सिलीगुड़ी शाखा के संयुक्त सचिव तनुज कुमार दे ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सात बजे से गेट मीटिग शुरू हुई. इस्टेबलिश्मेंट सेक्शन सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति, प्रमोशन, टीए, ओटी आदि विषयों को लेकर विचार-विमर्श किया गया.
इसके अतिरिक्त बीते गुरुवार को सिक्किम जा रहे कटिहार डिवीजन के डीआरएम चंद्र प्रकाश गुप्ता से मिलकर भी संगठन के सदस्यों ने मौखिक रूप से समस्याओं से अवगत कराया था. गेट मीटिंग में एनएफ रेलवे इम्प्लाइज यूनियन कटिहार डिवीजन के केंद्रीय सचिव व संयोजक परमिंदर सिंह ढिल्लों, डिवीजनल कार्यकारी अध्यक्ष कटिहार देवप्रिय दास, प्रशांत कुमार चक्रवर्ती, सिलीगुड़ी शाखा अध्यक्ष प्रदीप गजमेर, शाखा सचिव विकास कुमार सिंह अजय पांडे, अमोद कुमार, शशांक कुमार व उमेश यादव सहित अन्य उपस्थित थे.
