अफीम के दूध के साथ एक पकड़ाया

सिलीगुड़ी. विशेष जानकारी के आधार पर एसएसबी 63 बटालियन और कस्टम सिलीगुड़ी की टीम ने एक संयुक्त अभियान में 2 किलो 6 सौ ग्राम अफीम का दूध और दस किलो पोस्ते के छिलके के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एसएसबी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम बागडोगरा-शिवमंदिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर […]

सिलीगुड़ी. विशेष जानकारी के आधार पर एसएसबी 63 बटालियन और कस्टम सिलीगुड़ी की टीम ने एक संयुक्त अभियान में 2 किलो 6 सौ ग्राम अफीम का दूध और दस किलो पोस्ते के छिलके के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

एसएसबी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम बागडोगरा-शिवमंदिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह अभियान चलाया गया. आरोपी का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है. जब्त अफीम की अंतराष्ट्रीय बाजार कीमत 92 लाख 52 हजार रूपये है.

एसएसबी 63 बटालियन के सेकेंड इन कमांड डी.के. सिंह ने बताया कि अफीम को नागालैंड के दिमापुर से डिब्रूगढ़ के रास्ते राजधानी एक्सप्रेस से सिलीगुड़ी पहुंचाया गया है. एक किलो अफीम के दूध से 5 किलो अफीम तैयार किया जाता है. आरोपी के पास से एक मोटर साइकिल भी बरामद की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >