उज्जवला योजना में घोटाले से हंगामा, गैस एजेंसी पर पैसा लेने का आरोप

जलपाईगुड़ी. केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के तहत गैस वितरण प्रणाली में घोटाले का आरोप जलपाईगुड़ी में सामने आया है. गुरुवार को गैस वितरण प्रक्रिया जारी रहने के दौरान शहर के पवित्र पाड़ा स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मदन मोहन गैस सर्विस कार्यालय पर हंगामा मच गया. आरोप है कि उज्जवला योजना के तहत गरीबों को […]

जलपाईगुड़ी. केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के तहत गैस वितरण प्रणाली में घोटाले का आरोप जलपाईगुड़ी में सामने आया है. गुरुवार को गैस वितरण प्रक्रिया जारी रहने के दौरान शहर के पवित्र पाड़ा स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मदन मोहन गैस सर्विस कार्यालय पर हंगामा मच गया. आरोप है कि उज्जवला योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में गैस सिलेंडर मुहैया कराने के बदले प्रत्येक से छह सौ रूपये लिये जा रहे हैं. इसके अलावा फार्म के भी पैसे लग रहे हैं. इसकी जानकारी मिलते ही शहर के भाजपा नेता व समर्थक आज कार्यालय पहुंचे और जम कर हंगामा किया.
गुरूवार की सुबह जानकारी मिलते ही जिला भाजपा की युवा मोरचा गैस कार्यालय पहुंची और प्रबंधक का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. उत्तेजित भाजपा समर्थक व ग्राहकों ने कार्यालय को जबरन बंद कराकर विरोध जताया. मिली जानकारी के अनुसार युवा मोरचा के अलावा कई ग्राहकों ने भी कोलवाली थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

जिला भाजपा युवा अध्यक्ष श्याम प्रसाद ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार उज्जवला योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में एलपीजी मुहैया करा रही है. जबकि मदन मोहन गैस सर्विस लोगों से छह सौ रूपये लेकर इस योजना के तहत एलपीजी दे रही है. इस घोटाले की जानकारी मिलते ही वहलोग गैस वितरण एजेंसी के कार्यालय पहुंचे. वहां प्रबंधक ने रूपये की लेने की बात मान ली. उसने यह भी कहा कि जिन ग्राहकों से रूपये लिये गये हैं, उन्हें वापस कर दिया जायेगा. इधर एक ग्राहक ने बताया कि उज्जवला योजना के तहत एलपीजी के लिए छह सौ रूपये की मांग की गयी. विरोध करने पर कार्यालय प्रबंधक ने फटकार दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >