इसलामपुर में आयोजक एक लाख से अधिक लोगों के रैली में शामिल होने का दावा कर रहे है. इसी प्रकार से कालियागंज की रैली में 15 हजार से भी अधिक लोग शामिल हुए. रैली करीब चार किलोमीटर लंबी थी. कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस की भी पैनी व्यवस्था थी.यह रैली राम नवमी कमेटी की ओर से निकाली गयी. इस मौके पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए संगठन के सचिव राज कुमार जाजोदिया ने कहा कि पहली बार इतनी बड़ी रैली का आयोजन कालियागंज में किया गया है.रैली में शामिल एक ब्यक्ति रमेश बर्मन ने कहा कि पिछले 40 वर्षों में उन्होंने इतनी बड़ी रैली नहीं देखी.इस रैली की वजह से बुधवार को पूरा शहर ही भगवा हो गया. हर ओर भगवा झंडा रैली के आयोजकों ने लगा दी थी. इसके अलवा रैली में शामिल लोग भी भगवा झंडा लगा कर चल रहे थे. यहलोग जय श्रीराम के भी नारे लगा रहे थे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी.रैली में शामिल लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गयी थी.
इसके लिए मारवाड़ी युवा मंच ने विशेष तैयारी की थी.संगठन की ओर से 8 हजार पानी की बोतलें बांटी गयी.संगठन की ओर से मनीष जैन,पंकज अगवाल,मपीष अग्रवाल,प्रहलाद अग्रवाल,बदरी अग्रवाल आदि ने बताया कि रैली में शामिल लोगों को किसी प्रकार की कोइ परेशानी ना हो इसकी पूरी व्यवस्था की गयी है. रैली को सफल बनाने में लिए गणेश अग्रवाल, मोनू लोहिया, श्याम बाबा,कालू लोहिया,बाबूलाल अग्रवाल,दीपक जाजोदिया,अजीत मुंधड़ा,निरंजन राठी अशोक खेतावत आदि लगे हुए थे.इधर,जलपाईगुड़ी से हमारे संवाददाता के अनुसार यहां भी राम नवमी पर पूरा शहर राम नाम और जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा.स्थानीय भाजपा नेता भी इस रैली में शामिल हुए. रैली में भारी भीड़ देखकर भाजपा नेता भी काफी उत्साहित थे.इस रैली में शामिली भाजपा के जिला अध्यक्ष द्विपेन प्रमाणिक,युवा मोरचा अध्यक्ष श्याम प्रसाद ने हांलाकि इसे राजनीतिक रंग देने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से एक धार्मिक आयोजन है.जलपाईगुड़ी श्री राम नवमी महोत्सव समिति के प्रमुख तथा आरएसएस के प्रचारक गणेश पाल ने कहा कि इस साल पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर राम नवमी महोत्सव का आयोजन किया गया.
उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए ही इस साल पूरे देश में ही भब्य तरीके से राम नवमी का आयोजन किया गया है.जलपाइगुड़ी में पांडापाड़ा से राम नवमी रैली की शुरूआत हुयी.रैली ने पूरे शहर की परिक्रमा की.जिले के विभिन्न स्थानों से रामभक्त इस रैली में शामिल होने आये थे.बच्चे भी राम और हनुमान बनकर इस रैली में चल रहे थे.शाम को पश्चिम कांग्रेस पाड़ा मैदान में एक धर्मसभा का भी आयोजन किया गया.मालदा,दक्षिण दिनाजपुर तथा कूचबिहार जिले में भी विभिन्न स्थानों से राम नवमी पर रैली निकाले जाने की खबर है.हर स्थान पर ही सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गए थे.कहीं से भी कोइ अप्रिय घटना की खबर नहीं है.
